भारत में टिकटॉक अभी भी ब्लॉक है। सरकारी सूत्रों को ऐसा इसलिए कहना पड़ा, क्योंकि कई उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि वे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा, 'भारत सरकार ने टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। सरकार की ओर से टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर कोई संकेत भी नहीं दिया गया है। ऐसा कोई भी बयान या खबर सरासर गलत और भ्रामक है। ऐसे सभी दावे झूठे हैं।' हालांकि, कुछ उपयोगकर्ता वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे थे, लेकिन वे लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान वीडियो अपलोड करने या देखने की सुविधा भी सक्रिय नहीं थी। चीनी प्लेटफॉर्म का एप एप स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं था।
TikTok Still Blocked: क्या भारत में टिकटॉक से हट गया प्रतिबंध? दावों और कयासों के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:33 AM IST
सार
पूर्वी लद्दाख के गलवां में 15 जून, 2020 को हुई झड़पों के बाद सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए गए 59 एप्स में टिकटॉक और अलीएक्सप्रेस भी शामिल थे। सरकारी सूत्रों ने तब कहा था कि ब्लॉक किए गए एप्स ने उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता से समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन