आज दिन की बड़ी सुर्खियों में उत्तर प्रदेश की बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई। पूर्व सीएम मायावती ने भतीजे को अपने राजनीतिक दल- बसपा से निष्कासित कर दिया। सोमवार शाम यूपी से ही आतंकी साजिश की खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने अयोध्या को लेकर नापाक मंसूबे पाल रखे हैं। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी से इसे नाकाम कर दिया। खेल जगत में चार मार्च को होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबला भी चर्चा में रहा। इसके अलावा पूरे दिन भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी भी चर्चा में रही। शिक्षा जगत से जुड़ी अहम घटना में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। मनोरंजन जगत में छावा फिल्म ने सबसे अधिक कमाई के मामले में पुष्पा- टू को पीछे छोड़ दिया। व्यापार जगत से बड़ी खबर शेयर बाजार की गिरावट रही। नुकसान के कारण 91 लाख एनपीएस कर्मियों को सात दिन में 3% का नुकसान होने की खबर है।
Top Headlines: अयोध्या से जुड़ी IS साजिश विफल; आकाश बसपा से निष्कासित; कल Ind vs Aus चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाश आनंद के बयान से और नाराज हुईं मायावती, अब पार्टी से निष्कासित किया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद से नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी पद छीनने के बाद अब उन्हें पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है। अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बसपा की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
बड़ी साजिश नाकाम: राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला गिरफ्तार
बांस रोड पाली से पकड़े गए अब्दुल रहमान (19) को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। जांच एजेंसी से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत ने इस हमले की साजिश रची और ब्रेनवॉश कर अब्दुल रहमान व अन्य को अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया। आईएसआईएस की ये शाखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Champions Trophy Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर होगी
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक अजेय चल रही भारतीय टीम के सामने मंगलवार को सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसके खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में उसका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। इसी कंगारू टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत का विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ा था और एक बार फिर रोहित शर्मा की सेना का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2024: परीक्षा का परिणाम घोषित, 80 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी ग्रामीण
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 46 प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर