फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Updates: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर आया बड़ा अपडेट, कांग्रेस CWC की दूसरी बैठक नौ अक्तूबर को; पढ़ें अहम खबरें

Thu, 05 Oct 2023 06:36 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 05 Oct 2023 06:36 PM IST
सार

Todays News Update: मानसरोवर तक पहुंचने के लिए हिंदू तीर्थ यात्रियों को सबसे छोटा मार्ग मुहैया कराने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नौ अक्तूबर को करने जा रही है। वहीं कनाडा के एक गुरुद्वारे में हरदीप सिंह निज्जर की फोटो लगाई गई है। आइये पढ़ते हैं देश दुनिया की अहम खबरें...

विज्ञापन
Todays News Update Kailash Mansarovar Yatra Congress CWC Meeting And India Canada Tension Know all
कैलाश मानसरोवर मार्ग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर तक पहुंचने के लिए हिंदू तीर्थ यात्रियों को सबसे छोटा मार्ग मुहैया कराने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए नेपाल ने एक अरब हिंदू तीर्थयात्रियों को इस पवित्र स्थान की यात्रा में मदद करने की योजना बनाई है। यह चीन के साथ एक समझौते के अमल में आने के बाद हकीकत बन सकेगा। नेपाल के विदेश मंत्री नरायण प्रकाश सउद ने गुरुवार को यह जानकारी दी।



तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के न्गारी में स्थित कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा को दुनियाभर के हिंदुओं द्वारा सबसे पवित्र यात्रा के रूप में माना जाता है। तिब्बत में मौजूद इन दो प्राकृतिक पवित्र स्थानों में बौद्ध, जैन और तिब्बत के स्थानीय बोनपा श्रद्धालु भी काफी विश्वास रखते हैं। सउद की यह महत्वकांक्षी योजना अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनियाभर से भारी संख्या में हिंदू नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा करना पसंद करते हैं।

कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के हटने के बाद चीन ने इस साल कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा को खोल दिया था। हालांकि, शुल्क में भारी वृद्धि और विशेष तौर पर भारतीय श्रद्धालुओं के वीजा पर कई प्रतिबंधों की वजह से यात्रा में उम्मीद के मुताबिक लोग नहीं पहुंचे थे।

Todays News Update Kailash Mansarovar Yatra Congress CWC Meeting And India Canada Tension Know all
Mallikarjun Kharge - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की अहम बैठक सोमवार को
कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नौ अक्तूबर को करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी इस बैठक में  मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा करेगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी। बैठक सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक के तीन सप्ताह बाद होने जा रही है। पुनर्गठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में हुई थी।
Todays News Update Kailash Mansarovar Yatra Congress CWC Meeting And India Canada Tension Know all
निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य? तस्वीर वायरल 
कनाडा के एक गुरुद्वारे में हरदीप सिंह निज्जर की फोटो लगाई गई है। इसमें वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य बताया गया है। तस्वीर उसके समर्थकों ने ही लगाई है। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कनाडा के पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर टिप्पणी की है। डैनियल ने कहा कि जब निज्जर के समर्थकों ने स्वीकार कर लिया है कि वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य था। तब भी कनाडाई सरकार ने भारत के खिलाफ राजनयिक युद्ध छेड़ रखा है। कनाडाई पत्रकार ने कहा कि निज्जर के समर्थक उसे खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का सदस्य बता रहे हैं। इस समूह को विकिपीडिया पर खालिस्तानी आंदोलन का उग्रवादी गुट और भारत में एक आतंकवादी संगठन के रूप में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays News Update Kailash Mansarovar Yatra Congress CWC Meeting And India Canada Tension Know all
एसबीआई - फोटो : Social Media

एसबीआई चेयरमैन का कार्यकाल एक साल बढ़ा
एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है। वे अगस्त, 2024 तक पद पर बने रहेंगे। उनका इसी हफ्ते रिटायरमेंट होना था। अगले साल वे 63 साल के हो जाएंगे। उनको 7 अक्तूबर, 2020 में तीन साल के लिए एसबीआई का चेयरमैन बनाया गया था। सरकार एसबीआई चेयरमैन की उम्र सीमा को बढ़ाकर 65 वर्ष करने पर भी विचार कर रही है। अन्य सरकारी कंपनियों में यह सीमा 60 से बढ़कर 62 साल हो सकती है।

विज्ञापन
Todays News Update Kailash Mansarovar Yatra Congress CWC Meeting And India Canada Tension Know all
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

 दो बच्चों की मां ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की अनुमति
 एक विवाहित महिला और दो बच्चों की मां ने अपने 24 माह के गर्भ को गिराने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को उसकी याचिका पर एक मेडिकल बोर्ड के गठन का निर्देश दिया। और याचिकाकर्ता को शुक्रवार को उसके सामने हाजिर होने को कहा।

महिला की तरफ से पेश वकील ने शीर्ष कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता दो बच्चों की मां है और लैक्टेशनल एमेनोरिया और प्रसवोत्तर अवसाद से पीड़ित है और इसलिए दंपति तीसरे बच्चे को पालने की स्थिति में नहीं है। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने याचिकाकर्ता की चिकित्सा स्थिति का आकलन करने के लिए एम्स को एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले में आगे की सुनवाई 9 अक्टूबर को तय कर दी।

शुरुआत में पीठ ने यह कहते हुए याचिका पर विचार करने में अनिच्छा जताई कि गर्भाधान स्वैच्छिक था। पीठ ने वकील से कहा कि किसी अपराध के कारण हुए जबरन गर्भधारण और स्वैच्छिक गर्भधारण के बीच स्पष्ट अंतर है। यहां विवाहित जोड़े के बच्चे का सवाल है। पहले स्वेच्छा से बच्चे को जन्म देने का फैसला किया और फिर गर्भ गिराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं।

दवाओं के प्रतिकूल असर की आशंका जताई
वकील ने अदालत से यह भी कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता का मानसिक इलाज चल रहा है और वह दवाएं ले रही है इसलिए उसे यह आशंका भी है कि जन्म लेने वाले बच्चे पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है और हो सकता है कि वो सामान्य न हो। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि उसके समक्ष पेश मेडिकल रिकॉर्ड में कोई विसंगति नहीं दिखती है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से यह सवाल भी किया कि उसने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख क्यों नहीं किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed