दिन की बड़ी खबरों में आज लगातार तीसरे दिन भी ऑपरेशन सिंदूर सबसे बड़ी खबर बनी। तीसरे दिन आज एक बार फिर भारतीय सैन्य अधिकारियों और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारतीय शहरों में पाकिस्तानी हमले और उसकी नापाक साजिश की पोल खोली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की खबर भी चर्चा में है। इसके मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिन बारिश होने के आसार हैं। खेल जगत की सबसे बड़ी खबर आईपीएल का स्थगित होना रहा। कारोबार जगत की सबसे बड़ी खबर एसबीआई का यस बैंक में 13% हिस्सेदारी बेचने का फैसला रहा। एसबीआई और जापानी इकाई के बीच ये डील 8889 करोड़ रुपये में होगी। इसके अलावा एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खबर भी चर्चा में रही। भारत से बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग हो रही है। उनके राजनीतिक दल- PTI ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। पढ़ें अमर उजाला के इस लिंक पर आज के दिन की बड़ी सुर्खियां
Top News: भारत ने पाकिस्तानी हमले और साजिश की खोली पोल; देश के कुछ हिस्से में 4-5 दिन बारिश के आसार; सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MEA Briefing: 'लेह से सर क्रीक तक घुसपैठ की कोशिश, तुर्किये के ड्रोन का किया इस्तेमाल', पाकिस्तान की खुली पोल
'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान की कायरना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक चेहरे और इरादों का पर्दाफाश कर दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 8 से 9 मई की रात की पाकिस्तान के हमलों की जानकारी दी। इस दौरान सबसे बड़ी खुलासा यह हुआ कि पाकिस्तान ने अतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की। ये ड्रोन तुर्किये के बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
IMD: पूर्वी भारत में कल से लू की नई लहर, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश की संभावना
पूर्वी भारत में शनिवार से लू शुरू हो सकती है, जबकि अगले चार-पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
IPL: क्या एशिया कप की जगह सितंबर में कराया जा सकता है आईपीएल, बीसीसीआई के लिए यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प क्यों?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी 16 मैच शेष थे जिन्हें 10 या 12 दिनों के विंडो में पूरा कराया जा सकता है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि 'फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद हम हालात का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे।' पढ़ें पूरी खबर
एसबीआई यस बैंक में 13% हिस्सेदारी जापानी इकाई को बेचेगी; 8889 करोड़ रुपये की डील; जानिए असर
एसबीआई यस बैंक में 13 फीसदी हिस्सेदारी जापानी इकाई को बेचेगी। शुक्रवार को एसबीआई ने कहा कि वह यस बैंक में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी जापान की- सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को 8,889 करोड़ रुपये में बेचेगा। पढ़ें पूरी खबर