फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: क्या होती है गीदड़ भभकी? क्यों डरपोक और कायर प्रवत्ति के लोगों की होती है इस जानवर से तुलना

Fri, 09 May 2025 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 06:56 PM IST
सार

Zara Hatke: बचपन में हम सभी ने किताबों में लोमड़ी और सियार के बारे में पढ़ा होगा। इनसे जुड़ी कई कहानियां भी सुनाई जाती हैं। आमतौर लोमड़ी की चालाकी की मिसाल दी जाती है, जबकि सियार को डरपोक स्वभाव के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
India Pakistan Tensions What is jackal barking know the all details
क्या होती है गीदड़ भभकी? क्यों डरपोक और कायर प्रवत्ति के लोगों की होती है इस जानवर से तुलना - फोटो : Adobe Stock

India Pakistan Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। आतंकियों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के करीब 15 शहरों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान के कई मंत्री और नेता भारत को गीदड़ भभकी दे रहे हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में यह बताएंगे कि गीदड़ क्या होता है और क्यों गीदड़ भभकी कहा जाता है।



क्या होती है गीदड़? 

बचपन में हम सभी ने किताबों में लोमड़ी और सियार के बारे में पढ़ा होगा। इनसे जुड़ी कई कहानियां भी सुनाई जाती हैं। आमतौर लोमड़ी की चालाकी की मिसाल दी जाती है, जबकि सियार को डरपोक स्वभाव के लिए जाना जाता है। सियार को आम बोलचाल में गीदड़ भी कहा जाता है, क्योंकि वह बहुत डरपोक होता है। 
 

India Pakistan Tensions What is jackal barking know the all details
क्या होती है गीदड़ भभकी? क्यों डरपोक और कायर प्रवत्ति के लोगों की होती है इस जानवर से तुलना - फोटो : Adobe Stock

सियार की तीन प्रजातियां मुख्य हैं। यह एशिया और अफ्रीका के शुष्क क्षेत्रों में रहती हैं। सियार गांवों के आसपास खेतों में और झाड़ियों में रहते हैं। इसकी खासियत है कि यह झुंड में रहते हैं और रात में सक्रिय होते हैं। यह भूरे और काले रंग का दिखता है। यह 16 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से दौड़ लगा सकता है। यह काफी डरपोक होता है और इंसानों को देखते ही यह भाग जाता है। सियार जब खतरा महसूस करते हैं, तो झुंड में एक साथ चिल्लाते हैं। 

 

India Pakistan Tensions What is jackal barking know the all details
क्या होती है गीदड़ भभकी? क्यों डरपोक और कायर प्रवत्ति के लोगों की होती है इस जानवर से तुलना - फोटो : Adobe Stock

क्यों कायर और डरपोक प्रवृत्ति के लोगों की गीदड़ से होती है तुलना? 

अगर कोई व्यक्ति किसी भी चुनौती या खतरे का सामना करने से डरता है, तो उसे डरपोक या कायर कहा जाता है। यह शब्द व्यक्ति के चरित्र की कमी को दर्शाता है, जिसके मुताबिक, वह अपने डर से उबरने के बजाय उनसे भागने की कोशिश करता है। 

India Pakistan Tension: एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
India Pakistan Tensions What is jackal barking know the all details
क्या होती है गीदड़ भभकी? क्यों डरपोक और कायर प्रवत्ति के लोगों की होती है इस जानवर से तुलना - फोटो : Adobe Stock

डरपोक उन व्यक्तियों को कहा जाता है, जिनके भीतर घबराहट, भय या आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है। ऐसा व्यक्ति जो किसी भी जोखिम वाली स्थिति से सामना नहीं करना चाहता है।  यह सभी प्रवृति सियार के भीतर भी होती हैं। कुछ ऐसी ही स्वभाव सियार का भी होता है। इसलिए कायर और डरपोक प्रवृत्ति के लोगों को गीदड़ कहा जाता है। 

Viral: पाकिस्तानी सांसद ने शहबाज शरीफ को बताया गीदड़, भारत ने घर में घुसकर मारा तो संसद में मचा बवाल

विज्ञापन
India Pakistan Tensions What is jackal barking know the all details
क्या होती है गीदड़ भभकी? क्यों डरपोक और कायर प्रवत्ति के लोगों की होती है इस जानवर से तुलना - फोटो : Adobe Stock

क्या होती है गीदड़ भभकी?

गीदड़ भभकी एक प्रसिद्ध मुहावरा है। इसका अर्थ होता है झूठी या खोखली धमकी देना। जैसे कोई व्यक्ति डरपोक होते हुए भी बाहरी दिखावा करने के लिए, धौंस जमाना या डराने की कोशिश करता है। दूसरे शब्दों में इसका मतलब है कोई व्यक्ति भीतर से डर रहा हो, लेकिन बाहर से बहादुर दिखाने की कोशिश करते हुए, सामने वाले को धमका रहा हो। यह प्रवृत्ति बिल्कुल सियार की होती है, क्योंकि वह ऐसे दिखाने की कोशिश करता है, जैसे वह आप हमला कर देगा, लेकिन वह इंसान को देखते ही भाग जाता है। वह बेहद डरपोक होता है। 

Viral Video: पाकिस्तानी पुलिस ने भारतीय ड्रोन हमले को बताया आसमानी बिजली, भड़की आवाम ने कहा- जाहिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed