{"_id":"6884ec54488b7678c005b5f2","slug":"top-headline-today-big-news-stories-updates-2025-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: एशिया कप की तारीखों का एलान; पीएम मोदी का ब्रिटेन-मालदीव दौरा संपन्न और यूपी आरओ-एआरओ परीक्षा कल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: एशिया कप की तारीखों का एलान; पीएम मोदी का ब्रिटेन-मालदीव दौरा संपन्न और यूपी आरओ-एआरओ परीक्षा कल
Sat, 26 Jul 2025 08:25 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले तारीखों की घोषणा कर दी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आभार जताया। वहीं, लोकसभा में बेहतरीन काम के लिए रवि किशन समेत 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उधर, स्कूलों की जर्जर स्थिति पर ग्राउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 70% स्कूल खतरनाक हालात में हैं। भारत और इंग्लैंड के जारी टेस्ट मैच में शुभमन गिल और केएल राहुल की अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली है। आईआरसीटीसी ने नियमों के उल्लंघन पर ढाई करोड़ यूजर आईडी बंद कीं। केंद्र सरकार ने उर्वरक कंपनियों को चेतावनी दी कि किसानों को खाद के साथ कीटनाशक बेचना बंद करें। उधर, सोना ग्रुप की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर उत्तराधिकार विवाद पर दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां और पत्नी आमने-सामने आ गई हैं। फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ परीक्षा प्रदेश के 2382 केंद्रों पर कल आयोजित की जाएगी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
Asia Cup 2025
- फोटो : Amar Ujala
Asia Cup IND vs PAK: एशिया कप में कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत? सामने आईं तारीखें, देखिए पूरा शेड्यूल
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई ने ड्राफ्ट कार्यक्रम के हवाले से बताया कि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी। साथ बैठे हैं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू।
- फोटो : पीटीआई
PM Modi Maldives Visit: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी; मुइज्जू ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी का मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार जताया। मालदीव की राजधानी माले में रिपब्लिक स्क्वायर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुइज्जू के साथ मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 50 मिनट से अधिक समय के कार्यक्रम को देखा। समारोह में सैन्य परेड और बच्चों एवं पारंपरिक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पढ़ें पूरी खबर

देश की संसद के रत्न
- फोटो : अमर उजाला
Sansad Ratna: लोकसभा में बेहतर काम के लिए मिला सम्मान, संसद रत्न पुरस्कार से नवाजे गए रवि किशन समेत 17 सांसद
लोकसभा में बेहतर काम करने पर 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन सांसदों ने लोकसभा में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इसके अलावा चार सांसदों को विशेष जूरी पुरस्कार दिया। संसद रत्न पुरस्कार पाने वालों में गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन, एनसीपी शरद की सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत समेत 17 सांसद शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान में स्कूलों के भवनों की हालत खराब
- फोटो : अमर उजाला
Ground Report: मौत के कुएं में बैठे मासूम, हर विधानसभा में 70% स्कूल जर्जर; विधायक बोले- जवाब नहीं देती सरकार
झालावाड़ की सरकारी पाठशाला बच्चों के लिए मृत्युशाला बन गई। शुक्रवार को सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने से 7 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर कर दिया। कई वर्षों से मरम्मत का इंतजार कर रही स्कूल की बिल्डिंग आखिरकार उन बच्चों पर ही गिर गई जो वहां पढ़ने गए थे। इस हादसे के बाद सरकार पूरे दिन बचाव की मुद्रा में नजर आई। मृतक बच्चों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया। पढ़ें पूरी खबर