सब्सक्राइब करें

TOP News: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; INDIA गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 08 Jun 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें आज सुर्खियों में हैं। राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विपक्षी दलों की रणनीति और एकजुटता पर चर्चा होगी। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। युद्धविराम की अटकलों के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिल सकती है। उधर, जयपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रात 12 बजे से सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala
इंडिया गठबंधन की आज बैठक। - फोटो : अमर उजाला

INDIA गठबंधन की बैठक आज
देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है। पढ़ें एक क्लिक पर...

Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala
अमेरिका ईरान युद्ध - फोटो : Amar Ujala Graphics

क्या टूट गया युद्धविराम?
इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala
आज से फिर बदलेगा मौसम - फोटो : ANI

आज से मौसम फिर ले सकता है करवट
सुहाने मौसम के चलते गर्मी से राहत की सांस ले रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए रविवार गर्मी और उमस से भरा रहा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala
सिपाही भर्ती परीक्षा आठ से दस जून के बीच। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से
उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन सोमवार से होगा। सोमवार से बुधवार तक लिखित परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। पढ़ें एक क्लिक पर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed