सब्सक्राइब करें

Top News: विजय-कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय; वियतनाम के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 06 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से ये दावा न्यूज एजेंसी एएनआई ने किया है। विधानसभा चुनाव में टीवीके बहुमत से महज 10 सीटें पीछे रह गई थी। इधर, देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में तेज हवाएं चलेंगी। कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक साल पूरा होने पर युद्ध विशेषज्ञ टॉम कूपर ने इसे भारत की बड़ी सैन्य जीत बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने सटीक कार्रवाई से पड़ोसी देश को पछाड़ा और मजबूत संदेश दिया। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को जनता ने किन मुद्दों की वजह से सत्ता से बाहर किया, इसे लेकर विश्लेषणात्मक आलेख में बताया गया है। इधर, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, विदेश से धन पाने के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत को 137 अरब डॉलर मिले। भारत 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाला दुनिया का इकलौता देश है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : ANI
Tamil Nadu: विजय और कांग्रेस के बीच बन गई बात! गठबंधन सरकार का रास्ता साफ, DMK को छोड़ TVK को देगी समर्थन
तमिलनाडु में सत्ता के समीकरण बदल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। विधानसभा चुनावों में टीवीके बहुमत से मात्र 10 सीटें कम रह गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
फिर से लौटेगी गर्मी - फोटो : ANI
Weather: धूल भरी आंधी, ओले और बारिश के बाद फिर सताएगी भीषण गर्मी; नौ मई से करवट लेगा मौसम
देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कश्मीर और आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक, धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
टॉम कूपर, युद्ध विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Operation Sindoor: ऑस्ट्रियाई सैन्य विशेषज्ञ बोले- संघर्ष में भारत ही जीता, पाकिस्तान को भारी पड़ा जवाब देना
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा शुरू ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को 1 वर्ष पूरा होने से पहले ऑस्ट्रिया के इतिहासकार व युद्ध विशेषज्ञ टॉम कूपर ने भारत की कार्रवाई को स्पष्ट सैन्य जीत बताया। एक साक्षात्कार में कूपर ने कहा, इस टकराव में भारत ने न सिर्फ सैन्य स्तर पर पड़ोसी को पछाड़ा, बल्कि अपनी सटीक-संतुलित कार्रवाई से मजबूत रणनीतिक संदेश भी दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
ममता बनर्जी ने चुकाई बड़ी कीमत - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Election Analysis: ममता पर ये मुद्दे पड़े भारी; जिन सीटों पर कटे सबसे ज्यादा नाम, उनमें से 13 जीती टीएमसी
पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार को पचा पाना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि उन्होंने नतीजों के एक दिन बाद अपने चिरपरिचित अंदाज में इस्तीफा देने तक से इन्कार कर दिया। हठधर्मी रहीं ममता के लिए ऐसा करना स्वाभाविक भी है। आखिरकार, उन्हें पूरा भरोसा था कि एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक को घेरना उन्हें चुनावी लाभ पहुंचाएगा, लेकिन नतीजों ने उन्हें हैरान कर दिया। उनकी तमाम कोशिशें सत्ता विरोधी लहर से उबारने में काम नहीं आईं। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed