Rare Golden Yellow King Penguin: बर्फ से ढकी दुनिया में जहां हर चीज काले-सफेद फ्रेम में कैद नजर आती है, वहां अगर अचानक सोने जैसी चमक दिख जाए तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब पेंगुइन की भीड़ के बीच एक ऐसा मेहमान नजर आया, जिसने अपनी अलग ही पहचान बना ली।
Yellow Penguin: दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में पहली बार दिखा सुनहरा पेंगुइन, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन
Yellow Penguin: आमतौर पर पेंगुइन को हम काले और सफेद रंग में ही देखते आए हैं, लेकिन इस बार वैज्ञानिकों और फोटोग्राफर्स को एक ऐसा पेंगुइन मिला, जिसका रंग सुनहरा-पीला है। यह अनोखा पेंगुइन देखने में इतना अलग और आकर्षक है कि पहली नजर में किसी को भी हैरान कर दे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों है इसका रंग पीला?
विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला अल्बिनिज्म नहीं बल्कि 'ल्यूसिज्म' का है। इस स्थिति में जीवों के शरीर में पिगमेंट आंशिक रूप से कम हो जाता है, जिससे उनका रंग पूरी तरह सफेद नहीं होता, बल्कि कुछ अलग ही शेड में बदल जाता है। इसी वजह से यह किंग पेंगुइन सुनहरे रंग में नजर आ रहा है, जबकि आमतौर पर किंग पेंगुइन काले और सफेद रंग के होते हैं।
किंग पेंगुइन्स का अड्डा
यह दुर्लभ पेंगुइन दक्षिण जॉर्जिया द्वीप पर देखा गया, जो अंटार्कटिका के पास स्थित है और जहां हजारों की संख्या में किंग पेंगुइन रहते हैं। यह जगह वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है।
लोगों का ध्यान किया आकर्षित
सोशल मीडिया पर इस “गोल्डन पेंगुइन” की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे प्रकृति का अनोखा चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक अब इस पर गहराई से अध्ययन कर रहे हैं, क्योंकि इसका अलग रंग इसे शिकारियों के लिए आसान निशाना बना सकता है। फिर भी फिलहाल यह पेंगुइन पूरी तरह स्वस्थ है और अपनी कॉलोनी के साथ सामान्य जीवन जी रहा है।
बेहद दुर्लभ है ये रंग
पेंगुइन की दुनिया में इस तरह का रंग बदलाव बेहद दुर्लभ माना जाता है और अब तक ऐसे बहुत कम मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि यह खोज न सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी किसी अजूबे से कम नहीं। यह सुनहरा पेंगुइन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि प्रकृति कभी-कभी अपने नियम खुद तोड़कर कुछ बिल्कुल अलग और अद्भुत रच देती है।
Sauraha Chitwan: इस जगह की सड़कों पर घूमते हैं गेंडे और हाथी, इंसानों के साथ रहते हैं विशालकाय जानवर
Ajab Gajab: 12 की उम्र में मां और 13 साल में पिता बनने जा रहा है ये कपल, नाना-नानी को पड़ रही फटकार
Bizarre: बाढ़ में लापता हुए शख्स का शव मिला मगरमच्छ के अंदर, मामला खुला तो पुलिस भी रह गई सन्न