फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Headlines: पीएम का बिहार-ओडिशा दौरा; इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट में भारत की ठोस शुरुआत; पढ़ें सुर्खियां

Fri, 20 Jun 2025 08:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Jun 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर हैं और उन्होंने भुवनेश्वर में रोड शो किया। उन्होंने राज्य को कई करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें पेयजल, सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य, सड़कें, पुल, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइन शामिल हैं। पीएम मोदी ने बौध जिले में नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहले टेस्ट मैच का दूसरा सत्र भारत के नाम रहा। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा और गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बिहार में चुनावी माहौल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे शब्दों में हमला किया। उन्होंने दोनों नेताओं की नीतियों और भाषणों की आलोचना की। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै में बिना अनुमति बने मंदिर को गिराने पर रोक लगा दी है और मामले में नगर निगम से जवाब मांगा है। शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों की कोचिंग पर निर्भरता कम करने के लिए एक समिति बनाई है, जो समाधान सुझाएगी। मणिपुर में आदिवासी संगठन के बंद के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कटौती को वैश्विक तनाव के बीच विकास का समर्थन बताया। वहीं, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तस्वीर वायरल होने पर शिष्य ने तहरीर दी है। कर्नाटक में अल्पसंख्यक आरक्षण को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर कई कलाकारों ने इसकी तारीफ की। साइबर सुरक्षा में बड़ा खतरा बना है क्योंकि 16 अरब लॉगइन क्रेडेंशियल लीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
top headlines today important and big news stories updates
ओडिशा में पीएम मोदी, 100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : एएनआई

PM Modi Odisha Visit: ओडिशा आना जरूरी था, इसलिए ट्रंप को मना किया; पीएम मोदी ने बताया अमेरिका न जाने का कारण    
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर रहे। अपने दौरे के शुरुआत में उन्होंने राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो किया। वहीं पीएम मोदी ने राज्य को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें पेयजल, सिंचाई, कृषि अवसंरचना, स्वास्थ्य अवसंरचना, ग्रामीण सड़कें और पुल, राष्ट्रीय राजमार्गों के खंड और एक नई रेलवे लाइन शामिल हैं। राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क के साथ बौध के एकीकरण के ऐतिहासिक क्षण पर पीएम मोदी ने पहली बार जिले में रेल संपर्क बढ़ाने वाली नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाई। पढ़ें पूरी खबर

top headlines today important and big news stories updates
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : एक्स/बीसीसीआई
Ind vs Eng Test Live Score: भारत के नाम रहा दूसरा सत्र, यशस्वी-गिल की शानदार साझेदारी; टी तक स्कोर 215/2
भारत और इंग्लैंड के बीच आज लीड्स में पहले टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम इस दौरे की शानदार शुरुआत करने के इरादे से उतरी है। रोहित-कोहली की अनुपस्थिति में गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौती है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की साझेदारी से पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का दूसरा सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा है। भारत ने लंच ब्रेक से ठीक पहले दो विकेट गंवाए थे और दूसरे सत्र में यशस्वी का साथ देने के लिए गिल उतरे थे। गिल और यशस्वी ने इस सत्र में इंग्लैंड को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी जिससे भारत ने चायकाल तक दो विकेट पर 215 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories updates
यशस्वी जायसवाल - फोटो : बीसीसीआई
IND vs ENG: यशस्वी इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय, सैकड़ा जड़ते ही खुशी से झूमे
इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने 144 गेंदों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड ने अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ा। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories updates
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : एएनआई

PM मोदी के बिहार दौरे पर राजद हमलावर: तेजस्वी ने बोली आपत्तिजनक भाषा, सीएम नीतीश को बताया अचेत; लालू भी बरसे
एक तो चुनावी मौसम ऊपर से प्रधानमंत्री का बिहार में सभा, इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त और तीखी बयानबाजी की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को ना “पॉकेटमार प्रधानमंत्री” चाहिए और ना ही “अचेत मुख्यमंत्री”। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के भाषण को “घिसा-पिटा” और “टेलीप्रॉम्पटर आधारित” बताते हुए कहा कि उसमें कोई नया कंटेंट नहीं था। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि सीवान को आपने 10 साल में क्या दिया, सिर्फ भाषण से तो किसी का पेट नहीं भरता। तेजस्वी यादव ने कहा कि भीड़ को प्रशासनिक दबाव और सरकारी संसाधनों से जबरदस्ती जुटाया गया। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed