फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट और दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र; विश्व टीबी दिवस पर मिलेगा सम्मान

Mon, 24 Mar 2025 06:45 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Mar 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines Today News 24th March 2025 IPL Weather World TB Day Business Sports Politics hindi news Update
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश-दुनिया की बड़ी खबरों में आज मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी चेतावनी सबसे अहम घटना है। आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक आंधी, तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा विश्व टीबी दिवस के मौके पर केंद्र सरकार राज्य सरकारों को सम्मानित करेगी। एक अन्य अहम घटना दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत होना है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में इस्राइल में गृह युद्ध की आशंका और बलूचिस्तान की गांधीवादी कार्यकर्ता महरंग बलूच की गिरफ्तारी सुर्खियों में है। कारोबार के मोर्चे पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से जारी वैश्विक अर्थव्यस्था की वृद्धि दर में भारत का शीर्ष पर रहना भी चर्चा में है। खेल जगत की खबरों में आईपीएल का दूसरा दिन चर्चा में रहा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी। राज्यों से आने वाली खबरों में जम्मू-कशअमीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मुठभेड़ और हथियार बरामद होने की खबर चर्चा में रही। इसके अलावा कर्नाटक का कथित हनीट्रैप मामला भी चर्चा में है। कांग्रेस नेताओं के बीच इस मुद्दे पर आम सहमति बनती नहीं दिख रही है। दो मंत्रियों ने कांग्रेस आलाकमान से बात करने के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र की एक अन्य घटना भी चर्चा में रही। यहां डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा मनोरंजन की खबरों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का बयान चर्चित रहा। दीपिका ने कहा है कि भारत को कई बार सिने जगत के शीर्ष पुरस्कार- ऑस्कर से वंचित रखा गया। उनका ये बयान काफी चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें

Top Headlines Today News 24th March 2025 IPL Weather World TB Day Business Sports Politics hindi news Update
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पांच दिन आंधी-बारिश संभव

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सोमवार से फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक आंधी, तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस से क्रमिक वृद्धि की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

Top Headlines Today News 24th March 2025 IPL Weather World TB Day Business Sports Politics hindi news Update
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

Delhi : विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

दिल्ली विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र शुरू होगा जो 28 मार्च तक चलेगा। पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। भाजपा सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से पेश करने की तैयारी में है। वहीं, आप ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने और भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तैयार की है। इसके अलावा बजट सत्र के दौरान तत्कालीन सरकार के कामकाज से जुड़ी कैग की कई रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headlines Today News 24th March 2025 IPL Weather World TB Day Business Sports Politics hindi news Update
विश्व टीबी दिवस - फोटो : Adobe Stock

आज राज्यों को सम्मानित करेगी केंद्र सरकार; 50 हजार गांवों को बनाया टीबी मुक्त

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के 100 दिन की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने अब 300 दिन तक देश में टीबी के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है। सोमवार को विश्व टीबी दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। इस दौरान देश के 50 हजार गांवों को टीबी से मुक्त होने का प्रमाणपत्र भी सौंपा जाएगा।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top Headlines Today News 24th March 2025 IPL Weather World TB Day Business Sports Politics hindi news Update
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चार से पांच आतंकी घिरे, मुठभेड़ 

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर के सन्याल गांव के पास जंगल में चार से पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। रविवार शाम से इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। एक बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई है। हालांकि शाम छह बजे से गोलीबारी बंद है, लेकिन सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। सेना ने इसे ऑपरेशन सन्याल नाम दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed