फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज वक्फ कानून पर सुप्रीम सुनवाई; ED के एक्शन खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; टल सकता है PM का जम्मू दौरा

Wed, 16 Apr 2025 06:29 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Apr 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
top headlines today supreme court vande bharat wb violence ipl weather business politics hindi news update
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ संशोधन कानून 2025 पर सुनवाई होनी है, जिस पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने भरोसा जताया कि अदालत विधायी मामलों में दखल नहीं देगी। छह बीजेपी शासित राज्य इसके समर्थन में कोर्ट पहुंच चुके हैं। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का एलान किया है। उधर, अमर उजाला संवाद कल से लखनऊ में शुरू हो रहा है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की जम्मू यात्रा टल सकती है। मौसम विभाग ने इस साल 105% औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। मार्च में खुदरा महंगाई छह साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई, जिससे जून में रेपो दर में एक और कटौती की उम्मीद है। उधर, मुर्शिदाबाद हिंसा में लोग दहशत में हैं। वहीं कृषि रिपोर्ट के मुताबिक 2047 तक पोषणयुक्त उत्पादों की मांग तीन-चार गुना बढ़ेगी, जबकि खेती की जमीन घटेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भाषा बैर नहीं, मेल बढ़ाती है; उर्दू को गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया। तेलंगाना ने लू को राज्य-विशेष आपदा घोषित किया, पीड़ित परिवारों को 4 लाख की मदद दी जाएगी। रूस में एक अदालत ने चार पत्रकारों को चरमपंथ के आरोप में दोषी ठहराया और उन्हें साढ़े पांच साल की सजा सुनाई। दुबई में पाकिस्तानी हमलावर ने तेलंगाना के दो लोगों की हत्या कर दी। वहीं, आईपीएल में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड बनाते हुए सबसे छोटे स्कोर का सफल बचाव किया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

top headlines today supreme court vande bharat wb violence ipl weather business politics hindi news update
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

Supreme Court: नए वक्फ कानून पर सुनवाई आज; मंत्री रिजिजू बोले- भरोसा है, अदालत विधायी मामले में दखल नहीं देगी
वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ आज दोपहर दो बजे सुनवाई करेगी। सुनवाई से पहले, मंगलवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने नए वक्फ कानून को कानूनी चुनौती का जिक्र करते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट विधायी मामले में दखल नहीं देगा। रिजिजू ने कहा, संविधान में शक्तियों का विभाजन अच्छी तरह से परिभाषित है। हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अगर कल सरकार न्यायपालिका में हस्तक्षेप करती है, तो अच्छा नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

top headlines today supreme court vande bharat wb violence ipl weather business politics hindi news update
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम 17 अप्रैल से। - फोटो : अमर उजाला।

Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश साहित शमिल होंगे ये बड़े चेहरे
17 अप्रैल से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठा में अमर उजाला संवाद का मंच सजने जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं होंगी। प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top headlines today supreme court vande bharat wb violence ipl weather business politics hindi news update
बुधवार को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

National Herald Case: कांग्रेस का बड़ा एलान, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी पार्टी
कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई को 'तानाशाही और बदले की राजनीति बताया है। पार्टी ने इस कार्रवाई के खिलाफ आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक विपक्ष को चुप कराने के लिए सरकार की तरफ से की गई एक संगठित साजिश है।' पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top headlines today supreme court vande bharat wb violence ipl weather business politics hindi news update
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Vande Bharat Train: टल सकता है PM मोदी का जम्मू दौरा, श्रीनगर-कटरा वंदे भारत के उद्घाटन में हो सकती है देरी
बहुप्रतिक्षित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत रेल सेवा और उधमपुर-कटरा-बनिहाल- श्रीनगर रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन फिलहाल टल सकता है, क्योकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल की जम्मू-कश्मीर यात्रा स्थगित होने की सूचना है। हालांकि रेलवे ने इस विषय में अधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, खराब मौसम के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18-19 अप्रैल को कटरा और उसके आस पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed