Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
King Cobra Speed Know at what speed does the King Cobra chase humans and other Details about this
{"_id":"67fdfc7039d764eaa50d2120","slug":"king-cobra-speed-know-at-what-speed-does-the-king-cobra-chase-humans-and-other-details-about-this-2025-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"King Cobra Speed: ना आवाज, ना आहट, कितनी रफ्तार से इंसानों का पीछा करता है किंग कोबरा? हवा भी पीछे छूट जाए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
King Cobra Speed: ना आवाज, ना आहट, कितनी रफ्तार से इंसानों का पीछा करता है किंग कोबरा? हवा भी पीछे छूट जाए
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:58 AM IST
सार
Dangerous Snake King Cobra: आज की इस खबर में हम आपको किंग कोबरा के बारे में कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर इससे जुड़े कुछ मिथक के हैं, जो आज भी लोगों के बीच खूब प्रचलित हैं। आइए जानते हैं
विज्ञापन
1 of 5
किंग कोबरा के बारे में दिलचस्प बातें
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
किंग कोबरा का नाम सुनते ही रूह कांप जाती है और मन में डर आ जाता है। जंगल में अगर कोई ऐसा सांप है, जो अपनी फुर्ती और अंदाज से सबको हैरान कर देता है, तो वो है किंग कोबरा। इसकी चाल इतनी तेज है कि देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यह सांप 3.3 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से दौड़ सकता है। यानी पलक झपकते ही नजरों से ओझल हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको किंग कोबरा के बारे में कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर इससे जुड़े कुछ मिथक के हैं, जो आज भी लोगों के बीच खूब प्रचलित हैं। आइए जानते हैं
2 of 5
किंग कोबरा के बारे में दिलचस्प बातें
- फोटो : freepik.com
इंसानों से दूर रहता है किंग कोबरा
किंग कोबरा को लेकर यह मिथक प्रचलित है कि यह इंसानों का पीछा करता है, लेकिन आपको बता दें कि अच्छी बात ये है कि किंग कोबरा आमतौर पर इंसानों से दूर ही रहता है। ये हमला करने नहीं, बल्कि खुद को बचाने के लिए तेजी से भागता है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि ये हमारा पीछा कर रहा है, लेकिन असल में वो सिर्फ अपनी जान बचाकर आगे निकल रहा होता है।
3 of 5
किंग कोबरा के बारे में दिलचस्प बातें
- फोटो : freepik.com
हर तरह के रास्ते पर तेजी से चलता है
इसकी दूसरी दिलचस्प बात यह है कि यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी तेजी से चल सकता है। चाहे जंगल हो या पहाड़ी रास्ता, ये हर जगह आसानी से दौड़ लेता है। इसकी यही फुर्ती इसे खतरनाक बनाती है। किंग कोबरा पेड़ों पर भी चढ़ सकता है और वो भी बड़ी तेजी से। जहां इंसानों को चढ़ने में समय लगता है, वहां ये सांप बिना रुके ऊपर चढ़ जाता है। यही बात इसे और भी खास बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किंग कोबरा के बारे में दिलचस्प बातें
- फोटो : freepik.com
पानी में भी तेजी से तैरता है किंग कोबरा
बता दें कि ये पानी में भी कमाल का तैराक होता है। जरूरत पड़ने पर ये पानी में गोता भी लगा सकता है और तेजी से तैर भी सकता है। जमीन हो, पेड़ हो या पानी, ये हर जगह खुद को ढाल लेता है। हालांकि, ये दुनिया का सबसे तेज सांप नहीं है। सबसे तेज दौड़ने वाला सांप है ब्लैक मांबा, जो अफ्रीका में पाया जाता है और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इस मामले में किंग कोबरा थोड़ा पीछे है, लेकिन उसकी ताकत और जहर अब भी उसे बहुत खतरनाक बनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
किंग कोबरा के बारे में दिलचस्प बातें
- फोटो : freepik.com
बिना वजह नहीं करता है हमला
इसलिए किंग कोबरा से डरना जरूरी है, क्योंकि अगर ये गुस्से में आ गया या खुद को खतरे में समझा, तो इसका एक डंक बहुत भारी पड़ सकता है। हालांकि ये बिना वजह हमला नहीं करता। जंगल में इसका होना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये छोटे सांपों और जानवरों का शिकार करता है और इस तरह जंगल के पर्यावरण में संतुलन बनाए रखता है। किंग कोबरा से बचने का सबसे अच्छा तरीका है सावधानी रखना और दूरी बनाए रखना। ये पीछा नहीं करता, लेकिन सामने आ जाए तो खतरा हो सकता है। बेहतर यही है कि इसे छेड़ा न जाए और इसकी दुनिया को उसका आराम रहने दिया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।