केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद पर करारा हमला बोलते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का जिक्र किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 समेत तमाम मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा। इस बीच कर्नाटक विधानसभा से 18 भाजपा सांसदों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। भारी हंगामे के बीच यह कदम उठाया गया। हालांकि, इस सब के बीच सार्वजनिक टेंडरों में मुस्लिम ठेकेदारों को चार फीसदी आरक्षण देने वाला विधेयक पास कर दिया गया। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग कल से शुरू होने जा रही है। कोलकाता में मौसम को देखते हुए उद्घाटन मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। आइए पढ़ते हैं दिन भर की बड़ी खबरें एक ही जगह पर...
Top News: राज्यसभा में गरजे शाह, कर्नाटक विधानसभा में बवाल और IPL के पहले मैच पर संकट के बादल; पढ़ें सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह ने आतंकवाद पर बोला करारा हमला; विपक्ष को भी घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद पर करारा हमला बोलते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का जिक्र किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 समेत तमाम मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि चार दशक से देश में तीन नासूर थे, पहला- आतंकवाद, दूसरा- नक्सलवाद और तीसरा- पूर्व उग्रवाद। हमने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। अमित शाह ने कहा कि मैं इस सदन में जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि इस देश में नक्सलवाद 21 मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगा। पढ़ें विस्तार से
कर्नाटक में 18 विधायक छह महीने के लिए निलंबित
कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार का दिन हंगामे के नाम रहा। हनी ट्रैप और मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को लेकर सदन में भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में कर्नाटक विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे 18 भाजपा विधायकों को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया। जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें जबरन सदन से बाहर निकाला। पढ़ें विस्तार
आईपीएल के उद्घाटन मैच पर मंडराए संकट के बादल
गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम रजत पाटीदार की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से आईपीएल 2025 में अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह भी होना है जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। मैच से ठीक पहले मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें विस्तार से
घरेलू शेयर बाजार में पांचवें दिन भी हरियाली बरकरार
बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को करीब एक फीसदी की तेजी देखी गई। ताजा विदेशी फंड प्रवाह और बैंक शेयरों में तेजी की वजह से बाजार में लगातार पांचवें दिन बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंक या 0.73 फीसदी उछलकर 76,905.51 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 693.88 अंक या 0.90 फीसदी बढ़कर 77,041.94 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 159.75 अंक या 0.69 प्रतिशत चढ़कर 23,350.40 अंक पर पहुंच गया। पढ़ें विस्तार से