फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Temple: कहां है रहस्यमयी प्राचीन मंदिर, जहां जाते ही भक्त बन जाते हैं मालामाल! क्या है इसकी खासियत

Fri, 21 Mar 2025 08:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 08:37 PM IST
सार

Mysterious Temple: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। देश में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका विशेष महत्व है। सभी-सभी मंदिरों की अपनी अलग-अलग पहचान है। इनमें कई बेहद रहस्यमयी मंदिर हैं। एक रहस्यमयी मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के माणक में स्थित है।

विज्ञापन
Mysterious Mahalaxmi Temple in Ratlam Where Devotees Gets Gold and Silver Jewellery Know Significance
भारत का रहस्यमयी प्राचीन मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Temple: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। देश में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका विशेष महत्व है। सभी-सभी मंदिरों की अपनी अलग-अलग पहचान है। इनमें कई बेहद रहस्यमयी मंदिर हैं। एक रहस्यमयी मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के माणक में स्थित है। इस प्राचीन मंदिर का नाम महालक्ष्मी मंदिर है। मंदिर में आने वाले हर भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और वो मालामाल हो जाता है। आप हम आपको अपनी खबर नें अनेक रहस्यों को समेटे इस महालक्ष्मी मंदिर के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। 


 

Mysterious Mahalaxmi Temple in Ratlam Where Devotees Gets Gold and Silver Jewellery Know Significance
इस मंदिर में जाने वाले भक्त बन जाते हैं मालामाल! - फोटो : Adobe Stock

इस मंदिर में आने वाले भक्तों को सोने-चांदी के सिक्के और गहने दिए जाते हैं और उसे वह अपने घर लेकर जाता है। मंदिर में हर दिन सैकड़ों भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में भक्त हर दिन करोड़ों रुपये के गहने मां महालक्ष्मी का चढ़ाते हैं। इसके साथ ही भक्त इस मंदिर में लाखों रुपये दान भी देते हैं। मंदिर में भक्तों की आस्था बहुत ज्यादा है। 
 

Mysterious Mahalaxmi Temple in Ratlam Where Devotees Gets Gold and Silver Jewellery Know Significance
जानिए क्या है रहस्यमयी मंदिर की कहानी - फोटो : Adobe Stock

इस मंदिर में दिवाली के मौके पर धन कुबेर का दरबार लगता है। इस दौरान महालक्ष्मी मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन होता है। यह कार्यक्रम धनतेरस से लेकर पांच दिनों तक चलता है। इस दौरान मंदिर को फूलों की जगह गहनों और रुपयों से सजाया जाता है। धन कुबरे के दरबार में भक्तों को सोने-चांदी के गहने और रुपये प्रसाद के रूप में मिलते हैं। 

Surya Grahan 2025: इस दिन आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Mahalaxmi Temple in Ratlam Where Devotees Gets Gold and Silver Jewellery Know Significance
इस दिन 24 घंटे खुला रहता है मंदिर - फोटो : Adobe Stock

दिवाली के मौके पर महालक्ष्मी मंदिर भक्तों के लिए 24 घंटे खुला रहता है। कहा जाता है कि धनतेरस को कुबेर की पोटली को खोल दिया जाता है और यहां आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता है। कई सालों से मंदिर में गहने और रुपये चढ़ाने की परंपरा है। 

Baba Vanga Predictions: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो रही हैं सच

विज्ञापन
Mysterious Mahalaxmi Temple in Ratlam Where Devotees Gets Gold and Silver Jewellery Know Significance
क्या है मंदिर की खासियत - फोटो : Adobe Stock

मान्यताओं के मुताबिक, पहले राजा अपने राज्य की समृद्धि और सुख शांति के लिए इस मंदिर में गहने और धन चढ़ाते थे। तब से माता महालक्ष्मी को रुपये और गहने चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। कहते हैं कि ऐसा करने से भक्तों पर माता की कृपा हमेशा बनी रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed