वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ के साथ शनिवार को पूरी दुनिया भारतीय वायुसेना के शौर्य को देखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से करीब 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचेंगे। वहीं देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) को मंजूरी दी है। इसके तहत स्टार्टअप कंपनियों को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में तीन रुपये का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज दुनिया देखेगी वायुसेना का शौर्य, स्टार्टअप को मिलेगा बिना गारंटी 10 करोड़ तक का लोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दुनिया देखेगी वायुसेना का शौर्य, चंडीगढ़ में एयर शो
वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ के साथ शनिवार को पूरी दुनिया भारतीय वायुसेना के शौर्य को देखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से करीब 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचेंगे और एयर शो में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की ताकत और तेजस की रफ्तार के साथ अन्य विमानों के करतब देखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
स्टार्टअप को बिना गारंटी 10 करोड़ तक का मिलेगा कर्ज
देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) को मंजूरी दी है। इसके तहत स्टार्टअप कंपनियों को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। सरकार ने योजना को अधिसूचित कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा
दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में तीन रुपये का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में प्रति किलो सीएनसी की कीमत 78.61 रुपये हो जाएगी, जो पहले 75.61 रुपये थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में नई दरें लागू होते ही सीएनजी प्रति किलो 81.17 रुपये में हो जाएगी, जो अब तक 78.17 रुपये थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे गडकरी और योगी
इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) का 81वां अधिवेशन 8 से 11 अक्तूबर तक राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। 11 साल बाद यूपी की मेजबानी में होने वाले आयोजन में दुनिया भर के 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। शनिवार की शाम 4 बजे केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...