{"_id":"63404fb9ec2f8458fc522b90","slug":"t20-world-cup-deepak-chahar-sustains-twisted-ankle-mukesh-sakariya-join-indian-team-as-net-bowlers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को एक और झटका, दीपक चाहर चोटिल, ये दो खिलाड़ी टीम से जुड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को एक और झटका, दीपक चाहर चोटिल, ये दो खिलाड़ी टीम से जुड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:54 PM IST
सार
दीपक को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंबाय रखा गया है। बुमराह के चोटिल होने पर उनमें और मोहम्मद शमी में से किसी एक को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जाना है। चाहर समेत चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ पंत, दीपक चाहर और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत को टी20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा झटका लग सकता है। जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। अब न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी चोटिल हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए वनडे से पहले ट्रेनिंग सेशन में वह अपने टखने में चोट लगा बैठे। ऐसे में उनके बाकी बचे दो वनडे खेलने पर सस्पेंस है। पहले वनडे में भारत को नौ रन से मैच गंवाना पड़ा था।
2 of 6
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं अब उनके टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से जुड़ने पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीपक को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंबाय रखा गया है। बुमराह के चोटिल होने पर उनमें और मोहम्मद शमी में से किसी एक को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जाना है। चाहर समेत चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं।
3 of 6
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई के मुताबिक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले चेतन साकरिया नेट बॉलर्स के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया से जुड़ गए। दोनों गुरुवार को टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमी पहली पसंद
4 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया- दीपक का टखना मुड़ गया है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ दिनों के आराम की सलाह दी जा सकती है। यह टीम मैनेजमेंट का कॉल है अगर वह दीपक को जोखिम में डालना चाहते हैं क्योंकि वह टी 20 विश्व कप स्टैंडबाय सूची में हैं। माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने के प्रबल दावेदार हैं।
सूत्र ने बताया- मोहम्मद शमी अगर फिट हो जाते हैं तो वह रिप्लेसमेंट के लिए पहली पसंद होंगे, क्योंकि उनके अनुभव से टीम को काफी फायदा हो सकता है। वह अगले हफ्ते टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। हालांकि, अब इस पर सस्पेंस है कि दीपक ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरते हैं या नहीं। दीपक ने कुछ महीने पहले ही कमर की चोट से वापसी की है। वह इस साल फरवरी में चोटिल हुए थे और लगभग छह महीने टीम इंडिया से बाहर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
चेतन सकारिया
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की खोज रहे महाराष्ट्र के बाएं हाथ के सीमर मुकेश चौधरी और सौराष्ट्र के चेतन सकारिया पहले ही टी20 विश्व कप के लिए नेट गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि अधिकांश टीमों के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और भारत के अर्शदीप सिंह को खेलों के बीच आराम की आवश्यकता होगी। ऐसे में मुकेश और चेतन से नेट सेशन में बॉलिंग कराई जा सकती है। साथ ही पर्थ में प्रैक्टिस मैच में भी आजमाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।