उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आज प्रदेश के 28 जिलों में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीसीएस-2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ गए हैं। वहीं, यूक्रेन-रूस जंग और अनिश्चित वैश्विक आर्थिक हालातों के बीच आज से हो रहे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की बैठक में भारत खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के लिए अनाज के सार्वजनिक भंडारण के स्थायी समाधान पर जोर देगा। साथ ही भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज मंगोलिया भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पवित्र अवशेषों को 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया लेकर जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आज, जिनेवा में जुटेंगे 164 देशों के मंत्री, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आज प्रदेश के 28 जिलों में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीसीएस-2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा से पहले पदों की संख्या बढ़ गई है। आयोग को नायब तहसीलदार और एक्साइज इंस्पेक्टर के 50-50 पदों का नया अधियाचन मिला है। पदों की संख्या बढ़कर अब साढ़े तीन सौ के आसपास पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...
डब्ल्यूटीओ में खाद्य सुरक्षा के स्थायी हल का मुद्दा उठाएगा भारत
यूक्रेन-रूस जंग और अनिश्चित वैश्विक आर्थिक हालातों के बीच आज से हो रहे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की बैठक में भारत खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के लिए अनाज के सार्वजनिक भंडारण के स्थायी समाधान पर जोर देगा। चार साल के अंतराल के बाद हो रही 12वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा को मजबूती से रखेगा। पढ़ें पूरी खबर...
भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष आज भेजे जाएंगे मंगोलिया
भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज मंगोलिया भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पवित्र अवशेषों को 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया लेकर जाएगा। दरअसल, 14 जून को मंगोलियाई बौद्ध पूर्णिमा उत्सव के मौके पर भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेषों को गंदन मठ के परिसर के बत्सागान मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रीय स्तर पर घटा सपा का रुतबा
सपा का रुतबा राष्ट्रीय स्तर पर घटा है। विधानसभा में सदस्यों की संख्या बढ़ी है लेकिन राज्यसभा से लेकर विधान परिषद तक उसकी धाक कम हुई है। ऐसे में राज्यसभा की कमेटी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है तो विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद भी खोना पड़ सकता है। इससे पार्टी के सामने राष्ट्रीय राजनीति में चुनौतियां बढ़ेंगी। इस लिहाज से भी आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा का उपचुनाव अहम है। पढ़ें पूरी खबर...