सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में आज आएगा फैसला, उत्तरी दिल्ली में दंगे कराने की साजिश का खुलासा, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 May 2022 06:58 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 12 May Today: Important and big news stories of 12 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

काशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित मां श्रृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों के सर्वे के मामले में अदालत में तीन दिनों से चल रही बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में आज फैसला आने वाला है। वहीं दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर उत्तरी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 12 May Today: Important and big news stories of 12 May updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञानवापी मामले में आज आएगा फैसला
काशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित मां श्रृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों के सर्वे के मामले में अदालत में तीन दिनों से चल रही बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में आज फैसला आने वाला है। प्रकरण में वादी व प्रतिवादी पक्ष की ओर से अदालत में दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। वादी पक्ष की ओर से बैरिकेडिंग के अंदर तहखाने समेत अन्य उल्लेखित स्थलों के निरीक्षण का स्पष्ट आदेश देने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 12 May Today: Important and big news stories of 12 May updates on Amar Ujala
जहांगीरपुरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

उत्तरी दिल्ली में भी दंगे कराने की साजिश का खुलासा
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर भी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए थे।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 12 May Today: Important and big news stories of 12 May updates on Amar Ujala
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के तहखाने में बने कमरों को खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई
ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और देश के नामी गिरामी संस्थानों के लिए तहखाना कई बार खुला है। ताजमहल की मजबूती परखने के लिए समय-समय पर तहखाने में जाकर इसका सर्वे किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 12 May Today: Important and big news stories of 12 May updates on Amar Ujala
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट आज होंगे जारी
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से गुजरात सीईटी यानी गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2022 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। राज्य के कैबिनेट मंत्री जीतू वाघानी ने इसकी घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed