फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, नेशनल पार्क में छोड़ेंगे 8 चीते, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 17 Sep 2022 07:02 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 17 Sep 2022 07:02 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 17 September Today: Important and big news stories of 17 September updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी शनिवार को जन्मदिन है। आज वह 72 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री चार अहम कार्यक्रमों में संबोधन देंगे। सबसे पहले वह नामीबिया से मध्यप्रदेश लाए गए 8 चीतों से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही आमजन भी इनका दीदार कर पाएंगे। इधर, पीएम शुक्रवार देररात ही उज्बेकिस्तान के समकंद में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से लौटे हैं। सम्मेलन में वह चीन और पाकिस्तान के नेताओं के साथ मंच पर खड़े जरूर हुए परंतु न हाथ मिलाया न ही नजरें मिलाईं। इसे दोनों ही देशों के लिए एक संदेश की तरह माना जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 17 September Today: Important and big news stories of 17 September updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, चार अहम कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री इस दिन चार अहम कार्यक्रमों में अपना संबोधन देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को ही नामीबिया से 8 चीतों के भारत आने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Top News Headline 17 September Today: Important and big news stories of 17 September updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
MP News: PM मोदी आज चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे, 70 साल बाद देश की धरती पर दौड़ेंगे चीते, ऐसा रहेगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही देशवासियों को अफ्रीकी चीतों का दीदार करने का अवसर मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 17 September Today: Important and big news stories of 17 September updates on Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter/PMO India
SCO Summit: चीन के साथ पाक से भी पीएम मोदी ने बनाए रखी दूरी, साफ संदेश- छोटे प्रयास से मधुर नहीं होंगे रिश्ते
SCO Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के दौरान एक मंच पर दिखे। हालांकि इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाना तो दूर नजरें भी नहीं मिलाईं। मंच पर साथ खड़े होने के बावजूद दोनों नेताओं की दिल की दूरी साफ नजर आई। पढ़ें पूरी खबर...


 
विज्ञापन
Top News Headline 17 September Today: Important and big news stories of 17 September updates on Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : amar ujala

Supreme Court : हादसे में हाथ गंवाने वाले पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी को 62.35 लाख का मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क हादसे में हाथ गंवाने वाले पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी को 7.5 फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ 62.35 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। 25 साल पहले हुए हादसे में अधिकारी का दाहिना हाथ कट गया था। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed