भारी-भरकम बकाये का भुगतान नहीं करने की वजह से 13 राज्यों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बड़े पैमाने पर निजीकरण के मामले को लेकर आरबीआई ने सरकार को चेताया है। आरबीआई का कहना है कि इससे फायदे से अधिक नुकसान हो सकता है। इस मामले में सरकार को ध्यान से आगे बढ़ने की सलाह दी है। साथ ही देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मंदिरों को फूल और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: 13 राज्यों में बिजली संकट के आसार, आरबीआई ने सरकार को चेताया, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 राज्यों में बिजली संकट के आसार
भारी-भरकम बकाये का भुगतान नहीं करने की वजह से 13 राज्यों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरशन लिमिटेड (पोसोको) ने तीन बिजली बाजारों इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज से 13 राज्यों की 27 विद्युत वितरण कंपनियों के बिजली कारोबार को प्रतिबंधित करने को कहा है। इन वितरण कंपनियों पर बिजली उत्पादक कंपनियों का भारी-भरकम बकाया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बड़े पैमाने पर सरकारी बैंकों के निजीकरण पर आरबीआई ने सरकार को चेताया
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बड़े पैमाने पर निजीकरण से फायदे से अधिक नुकसान हो सकता है। आरबीआई ने इस मामले में सरकार को ध्यान से आगे बढ़ने की सलाह दी है। केंद्रीय बैंक ने एक लेख में कहा कि निजी क्षेत्र के बैंक (पीवीबी) लाभ को अधिकतम करने में अधिक कुशल हैं। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में बेहतर प्रदर्शन किया है। पढ़ें पूरी खबर...
आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी
देशभर में आज धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मंदिरों को फूल और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, ईस्ट आफ कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी, द्वारका, बद्री भगत झंडेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर, प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों में कोरोना के रोकथाम के भी इंतजाम किए है। श्रद्धालुओं को मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोवा में होने वाले ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहेंगे। गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 19 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इंस्टीट्यूट मेनेजेस ब्रागांजा में आयोजित होगा।” पढ़ें पूरी खबर...