चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में रविवार देर रात तक छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। दोनों आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी था जिसके बाद पुलिस उनसे बातचीत करने पहुंची। वहीं, करीब 70 वर्ष ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान करीब 10 लाख आम नागरिक लंदन में विशेष आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट मृत्युदंड को कम करने वाली परिस्थितियों से संबंधित दिशा-निर्देशों पर आज अपना फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट इन बातों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकता है कि निचली अदालत में सुनवाई के दौरान किन परिस्थितियों में और कब मौत की सजा को कम करने पर विचार किया जा सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: MMS कांड को लेकर छात्रों का संघर्ष, UK की महारानी का अंतिम संस्कार आज, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली MMS कांड: यूनिवर्सिटी में देर रात तक छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में रविवार देर रात तक छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। दोनों आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी था जिसके बाद पुलिस उनसे बातचीत करने पहुंची। वहीं प्रबंधन ने कहा कि दो दिन कॉलेज में पढ़ाई नहीं होगी। मामले को लेकर छात्र कल्याण निदेशक अरविंदर कंग ने कहा कि पुलिस ने छात्रों से बातचीत की थी। वे अब संतुष्ट हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों ने मीडिया के सामने न आने का अपना स्टैंड लिया है क्योंकि वे फ्रेशर हैं, अभी-अभी 12वीं पूरी की है। पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज
करीब 70 वर्ष ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान करीब 10 लाख आम नागरिक लंदन में विशेष आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। पूरे विश्व से 500 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, प्रतिनिधि और शाही परिवारों के लोग आमंत्रित किए गए हैं। आगंतुक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए वरिष्ठ नागरिक और बच्चे लंबी कतारों में खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...
किन-किन परिस्थितियों कम हो सकती है मौत की सजा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट मृत्युदंड को कम करने वाली परिस्थितियों से संबंधित दिशा-निर्देशों पर आज अपना फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट इन बातों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकता है कि निचली अदालत में सुनवाई के दौरान किन परिस्थितियों में और कब मौत की सजा को कम करने पर विचार किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
गोवा में भाजपा में शामिल हुए आठ विधायक सीएम सावंत के साथ आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
गोवा कांग्रेस छोड़कर हाल ही में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए आठ विधायक आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत इन आठ विधायकों के साथ रविवार देर रात दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...