फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: लाल किले से पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पहुंचेंगे भारत, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 21 Apr 2022 07:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Apr 2022 07:06 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 21 April Today: Important and big news stories of 21  April updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मुगलकालीन स्मारक से सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित करेंगे। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिवसीय यात्रा पर आज भारत आ रहे हैं। जॉनसन गुजरात के अहमदाबाद से यात्रा की शुरुआत करेंगे और प्रमुख व्यापारिक समूह के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

 

Top News Headline 21 April Today: Important and big news stories of 21  April updates on Amar Ujala
पीएम मोदी का संबोधन लाल किले की प्राचीर से न होकर लॉन से होगा। - फोटो : Twitter@PIB

लाल किले से पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मुगलकालीन स्मारक से सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर के बजाए लॉन से अपना संबोधन देंगे। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी रात में साढ़े नौ बजे देश को संबोधित करेंगे और उनके भाषण में विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच सौहार्द पर जोर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...



Top News Headline 21 April Today: Important and big news stories of 21  April updates on Amar Ujala
पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)। - फोटो : एएनआई

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन आज पहुंचेंगे भारत
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दीर्घकालिक साझेदारी को गहरा करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर आज भारत आ रहे हैं। जॉनसन गुजरात के अहमदाबाद से यात्रा की शुरुआत करेंगे और प्रमुख व्यापारिक समूह के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। यह पहली बार होगा जब ब्रिटेन का कोई प्रधानमंत्री भारत के पांचवें सबसे बड़े राज्य और ब्रिटेन में लगभग आधी ब्रिटिश-भारतीय आबादी के पैतृक घर गुजरात का दौरा करेगा।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 21 April Today: Important and big news stories of 21  April updates on Amar Ujala
वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉरिशस के पीएम का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

मॉरिशस के पीएम काशी में आज पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करेंगे
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ अपने 17 सदस्यीय दल के साथ तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। वह आज सुबह अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 21 April Today: Important and big news stories of 21  April updates on Amar Ujala
उत्तराखंड में मौसम... - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना
उत्तराखंड में पारे की उछाल ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। हरिद्वार में 40, तो ऋषिकेश और देहरादून जैसे स्थानों पर 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया है। गर्मी से पस्त लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि मौसम का मिजाज बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed