सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Amar Ujala Top News: सुनील गावस्कर को मिलेगा बड़ा सम्मान, रीट परीक्षा आज से शुरू, पढ़ें अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Jul 2022 06:37 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 23 July Today: Important and big news stories of 23 July updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम आज बदला जाएगा। वहीं राजस्थान में रीट परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 23 और 24 जुलाई को दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर हैं। साथ ही मंकीपॉक्स को लेकर अब चिकित्सीय अध्ययन भी सामने आने लगे हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में 98 फीसदी मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज समलैंगिक या फिर उभयलिंगी मिले। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 23 July Today: Important and big news stories of 23 July updates on Amar Ujala
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर को आज बड़ा सम्मान, पहली बार भारतीय खिलाड़ी के नाम पर इंग्लैंड में होगा स्टेडियम
इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा सम्मान मिला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम आज (23 जुलाई) बदला जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 23 July Today: Important and big news stories of 23 July updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

Rajasthan: रीट एग्जाम को लेकर पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों की दो लेयर सुरक्षा, शहर भर में तैनात रहेंगे जवान
राजस्थान में रीट परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 23 और 24 जुलाई को दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्त व्यवस्था की है। परीक्षा के लिए जिलों में पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त रिजर्व जाब्ता भी तैनात किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline 23 July Today: Important and big news stories of 23 July updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

Monkeypox: मंकीपॉक्स संक्रमित 98 फीसदी मरीज समलैंगिक या उभयलिंगी, विशेषज्ञों ने निकाला निष्कर्ष
मंकीपॉक्स को लेकर अब चिकित्सीय अध्ययन भी सामने आने लगे हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में 98 फीसदी मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज समलैंगिक या फिर उभयलिंगी मिले। इस साल 27 अप्रैल से 24 जून के बीच मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले मरीजों में से अध्ययन में 528 रोगियों को शामिल किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 23 July Today: Important and big news stories of 23 July updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

Newborn Deaths: 11 राज्यों में बढ़ी नवजात शिशुओं की मौत, दिल्ली में तीन गुना ज्यादा
जन्म के समय विभिन्न कारणों से बीमार तीन लाख से अधिक नवजात शिशुओं की मौत बीते तीन वर्ष में हुई है। 11 राज्यों में शिशुओं की मौत साल 2020 से 2021 के बीच बढ़ी है जिसे कोरोना महामारी का एक बुरा दौर भी माना जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तीन गुना से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed