फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी आज असम में सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, इंडोनेशिया के फैसले से भारतीयों को झटका, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Thu, 28 Apr 2022 06:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Apr 2022 06:08 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 28 April Today: Important and big news stories of 28 April updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के डिब्रूगढ़ में सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही राज्य में सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इंडोनेशिया ने आज से खाद्य तेल का निर्यात बंद करने का फैसला किया है। इंडोनेशिया के इस फैसले का भारत पर बड़ा असर हो सकता है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस आज यूक्रेन में जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 28 April Today: Important and big news stories of 28 April updates on Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

पीएम मोदी आज डिब्रूगढ़ में सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के डिब्रूगढ़ में सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही राज्य में सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 28 April Today: Important and big news stories of 28 April updates on Amar Ujala
इंडोनेशिया रोकेगा पाम तेल का निर्यात। - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया आज से बंद करेगा पाम ऑयल का निर्यात
पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे भारतीयों पर और बोझ बढ़ने वाला है। घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल यानी आज से खाद्य तेल का निर्यात बंद करने का फैसला किया है। इंडोनेशिया के इस फैसले का भारत पर बड़ा असर हो सकता है। क्योंकि भारत खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक है और अपनी जरूरत का 70 फीसदी खाद्य तेल इंडोनेशिया से आयात करता है। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 28 April Today: Important and big news stories of 28 April updates on Amar Ujala
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस - फोटो : फाइल फोटो

एंतोनियो गुटेरस आज जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध 64वें दिन में प्रवेश कर गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत करने के लिए बुधवार को यूक्रेन पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। गुटेरस आज जेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 28 April Today: Important and big news stories of 28 April updates on Amar Ujala
सीएम धामी और सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी चंडी प्रसाद भट्ट। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री धामी आज प्रदान करेंगे अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की विशिष्ट हस्तियों को अमर उजाला आज सम्मानित करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी चंडी प्रसाद भट्ट समेत कई गणमान्य हस्तियों को ये सम्मान प्रदान करेंगे। अमर उजाला अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed