जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में बढ़ते तनाव और आतंकी हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री के साथ बैठक की। वहीं, कोर्ट ने शिमला की संजौली मस्जिद को पूरी तरह अवैध घोषित किया है और उसे गिराने का आदेश दिया है। उधर, सीआरपीएफ ने जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से शादी की जानकारी छिपाने पर बर्खास्त कर दिया। वहीं, भारत सरकार ने आज पाकिस्तान के लिए सभी डाक और पार्सल सेवाएं रोक दी हैं। मौसम की बात करें तो देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को प्रतिबंधित दवा लेने के चलते क्रिकेट से निलंबित किया गया है। उधर, ऑस्ट्रेलिया में एंथनी अल्बनीज के दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। ‘पंचायत’ वेब सीरीज के चौथे सीजन का टीजर जारी हुआ है। वहीं, कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान का बयान वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मोदी-शाह अनुमति दें तो वह फिदायीन बनकर पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार हैं। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। उधर, मणिपुर में दो साल पहले शुरू हुई जातीय हिंसा की बरसी पर बंद का आह्वान किया गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
Top News: PM से उमर-नेवी चीफ की मुलाकात; संजौली मस्जिद गिराने के आदेश; पाकिस्तानी से शादी, CRPF जवान बर्खास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलगाम पर तनाव के बीच दिल्ली आए जम्मू-कश्मीर के CM; आतंकी हमले के बाद के हालात पर चर्चा
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बता दें कि, पहलगाम पर तनाव के बीच उमर अब्दुल्ला दिल्ली पहुंचे हैं, जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान आतंकी हमले के बाद के हालात पर चर्चा की गई है। वहीं, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। पढ़ें पूरी खबर
संजौली मस्जिद का पूरा ढांचा गिराने के आदेश, कोर्ट ने निचली दो मंजिलों को भी अवैध बताया
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद का पूरा पांच मंजिला भवन ही अब अवैध करार दे दिया गया है। नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने शनिवार को इस मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए मस्जिद की निचली दो मंजिलें भी अवैध घोषित कर दीं। साथ ही इन्हें गिराने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब पूरी संजौली मस्जिद गिराई जाएगी। इससे पहले मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलें ही अवैध घोषित की गई थीं। पिछले साल 5 अक्तूबर को इन्हें गिराने के आदेश जारी हुए थे। पढ़ें पूरी खबर
CRPF sacks Munir Ahmed: राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक मुनीर बर्खास्त; पाकिस्तानी महिला से शादी छिपाने का आरोप
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ ने अपने एक जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी की बात छिपाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि जवान का आचरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाई गई। जवान मुनीर अहमद की आखिरी तैनाती देश के प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में थी। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान को एक और झटका, भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक
भारत ने पाकिस्तान के लिए सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगा दी है। अब डाक और पार्सल को हवाई और जमीनी रास्तों से न ही भेजा जा सकेगा और न ही प्राप्त किया जा सकेगा। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर