फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल; चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में सुनवाई; रूस में आम चुनाव

Fri, 15 Mar 2024 07:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 march 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति संबंधी चयन समिति में मुख्य न्यायाधीशों (सीजेआई) को शामिल नहीं करने के खिलाफ दायर याचिका पर आज (15 मार्च) को सुनवाई करेगा। वहीं, आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली की सत्र अदालत शुक्रवार को फिर से सुनवाई शुरू करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 march 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर।

आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें कल सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 march 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

सीजेआई को चुनाव आयुक्तों की चयन समिति से हटाने के खिलाफ सुनवाई आज 
सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति संबंधी चयन समिति में मुख्य न्यायाधीशों (सीजेआई) को शामिल नहीं करने के खिलाफ दायर याचिका पर आज (15 मार्च) को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की याचिका पर सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 march 2024 Updates On Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल की याचिका पर आज फिर सुनवाई करेगी सत्र अदालत 
आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली की सत्र अदालत शुक्रवार को फिर से सुनवाई शुरू करेगी। मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन पर हाजिर न होने पर एजेंसी ने केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत में दो शिकायतें दायर की थीं। इन शिकायतों के आधार पर निचली अदालत ने केजरीवाल को दो समन जारी किए थे। दिल्ली सीएम ने सत्र अदालत में इन समन को चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 march 2024 Updates On Amar Ujala
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

मात्र तीन कंपनियों ने ही 2744 करोड़ का दिया चंदा 
राजनीतिक दलों को गोपनीय चंदा देने वाली चुनावी बॉन्ड योजना में शीर्ष तीन खरीदारों ने कुल 2,744 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी ब्योरे में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के अलावा सुनील मित्तल की भारती एयरटेल, अनिल अग्रवाल की वेदांता लि., आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के नाम हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed