{"_id":"65f3173c9195b72d630ecbc9","slug":"ipl-2024-a-list-of-injured-and-unavailable-players-and-their-replacements-for-ipl-17th-season-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आईपीएल 2024 में नहीं दिखेंगे ये सात स्टार खिलाड़ी; कुछ हुए चोटिल, बाकियों ने फ्रेंचाइजी को दिया धोखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आईपीएल 2024 में नहीं दिखेंगे ये सात स्टार खिलाड़ी; कुछ हुए चोटिल, बाकियों ने फ्रेंचाइजी को दिया धोखा
Thu, 14 Mar 2024 09:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Mar 2024 09:02 PM IST
सार
अब तक सात खिलाड़ी इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। इनमें से तीन खिलाड़ी तो चोटिल होने की वजह से बाहर हुए, जबकि चार खिलाड़ियों ने निजी कारणों या एनओसी नहीं मिलने की वजह से नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2024 शुरू होने में अब बस कुछ दिनों का वक्त रह गया है। लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक में मुकाबले से शुरू होगा। हालांकि, लीग शुरू होने से पहले ही कुछ टीमों को बड़ा झटका लगा है।
शमी और मैथ्यू वेड
- फोटो : IPL
गुजरात टाइटंस
1. मोहम्मद शमी - 2023 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शमी को 2023 वनडे विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगी थी। इस की वजह वह आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। शमी की हाल ही में लंदन में सर्जरी हुई थी। गुजरात टाइटंस ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।
2. मैथ्यू वेड - ऑस्ट्रेलिया का यह विकेटकीपर बल्लेबाज 25 मार्च को टाइटंस के पहले में नहीं खेलेगा। वह 21 से 25 मार्च तक तस्मानिया के लिए शेफील्ड शील्ड फाइनल खेलने का फैसला कर चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का तो यह भी मानना है कि वह गुजरात का दूसरा मैच (27 मार्च) भी मिस कर सकते हैं।

मार्क वुड और शमर जोसेफ
- फोटो : IPL
लखनऊ सुपर जाएंट्स
3. मार्क वुड - ईसीबी ने टी20 विश्व कप और इंग्लैंड के घरेलू सीजन से पहले वर्कलोड का ध्यान रखते हुए वुड को आईपीएल से बाहर हो जाने को कहा। उनकी जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है।

प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स
4. प्रसिद्ध कृष्णा - भारत का यह तेज गेंदबाज फरवरी में क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी के बाद लगातार दूसरे आईपीएल सत्र से बाहर हो गया है। उन्हें रणजी ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है।

जेसन रॉय और गस एटकिंसन
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स
5. जेसन रॉय - इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, जो मौजूदा समय में टी20 रैंकिंग में विश्व नंबर दो बल्लेबाज हैं, उन्हें केकेआर टीम ने शामिल किया है।
6. गस एटकिंसन - इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को इसी साल ऑक्शन में केकेआर ने खरीदा था। हालांकि, वह अपने पहले आईपीएल से ही पीछे हट गए हैं। एटकिंसन ने अपना नाम वापस ले लिया है क्योंकि ईसीबी ने वर्कलोड मैनेज करने के लिए उन्हें एनओसी नहीं दिया। एटकिंसन की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया है।