फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Report: शेन वॉटसन को मुंह मांगी सैलरी देने को तैयार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, अब यहां पर अटका है मामला, जानें

Thu, 14 Mar 2024 06:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Mar 2024 06:47 PM IST
सार

वॉटसन फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को कोचिंग दे रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोचिंग की भूमिकाओं में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन
Report: Pakistan Cricket Board ready to pay demanded salary to Shane Watson, Undecided On Pakistan Coaching
शेन वॉटसन और पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : IPL/ PCB
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी उन्हें मुंह मांगी सैलरी देने को भी तैयार हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक वह अपना मन नहीं बना पाए हैं। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, वॉटसन ने सालाना दो मिलियन डॉलर की मांग की है, जो लगभग 46 मिलियन रुपये प्रति माह है। यह पीसीबी द्वारा अब तक किसी विदेशी कोच को दी जाने वाली सबसे ज्यादा सैलरी है। पाकिस्तान के पूर्व विदेशी कोचों रिचर्ड पायबस, बॉब वूल्मर, ज्योफ लॉसन, डेव वाटमोर, ग्रांट ब्रैडबर्न और मिकी आर्थर को वॉटसन की मांग के मुकाबले काफी कम भुगतान किया गया था।
Report: Pakistan Cricket Board ready to pay demanded salary to Shane Watson, Undecided On Pakistan Coaching
शेन वॉटसन
वॉटसन से पाकिस्तान में ही रहने की मांग
सूत्रों ने कहा, 'वॉटसन का ऑस्ट्रेलिया में एक परिवार है और यूएसए मेजर लीग में भी उनकी प्रतिबद्धताएं हैं। इसलिए वह अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं क्योंकि बोर्ड चाहता है कि वह अधिक से अधिक समय पाकिस्तान में बिताएं ताकि वे घरेलू स्तर पर प्रतिभा को खोज सकें और निखार सकें।' उन्होंने स्वीकार किया कि पीसीबी और कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव के कारण वॉटसन अनुबंध पर हस्ताक्षर करने में समय ले रहे हैं।
Report: Pakistan Cricket Board ready to pay demanded salary to Shane Watson, Undecided On Pakistan Coaching
शेन वॉटसन - फोटो : IPL
वॉटसन फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को कोचिंग दे रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोचिंग की भूमिकाओं में दिलचस्पी दिखाई है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह बोर्ड के पूर्ण समर्थन के साथ टीम को चलाने के लिए एक विदेशी कोचिंग सेट-अप चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Report: Pakistan Cricket Board ready to pay demanded salary to Shane Watson, Undecided On Pakistan Coaching
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
नकवी ने पाकिस्तान सरकार में मंत्री बनाए जाने के बावजूद संकेत दिए हैं कि बोर्ड में उनका पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और वह दोनों काम एक साथ करेंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा जब पीसीबी का नेतृत्व करने वाले किसी अधिकारी ने भी सरकार में पद संभाला है। सूत्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को नकवी की दोहरी भूमिका निभाने पर कोई आपत्ति नहीं थी। नकवी ने पहले ही पंजाब सरकार के छह नौकरशाहों को बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर काम करने के लिए कहा है और यह भी घोषणा की है कि वह गृह मंत्री के रूप में कोई वेतन नहीं लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed