{"_id":"65f2f0cd62340f27990b6633","slug":"ipl-2024-he-has-long-way-to-go-rishabh-pant-praised-yashasvi-jaiswal-gave-this-lesson-to-young-cricketers-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'उन्हें लंबा रास्ता...' ऋषभ पंत ने की यशस्वी जायसवाल की तारीफ, भारत के युवा क्रिकेटरों को दी यह सीख","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'उन्हें लंबा रास्ता...' ऋषभ पंत ने की यशस्वी जायसवाल की तारीफ, भारत के युवा क्रिकेटरों को दी यह सीख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Mar 2024 06:13 PM IST
सार
एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में बोलते हुए पंत ने कहा कि युवाओं ने भारत के लिए खेलने के लिए आगे आकर शानदार काम किया है।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने युवा यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है और कहा है कि 22 वर्षीय यह खिलाड़ी वर्तमान में जीता है और भविष्य के बारे में नहीं सोचता है। यशस्वी ने हाल ही में न्यूजीलैंड के सुपरस्टार केन विलियमसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका को पीछे छोड़ फरवरी 2024 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता था। यशस्वी फिलहाल रन बनाने के मामले में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में शीर्ष पर हैं।
2 of 4
सौरव गांगुली-ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI/DC
फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ बैक-टू-बैक टेस्ट मैचों में दो शानदार दोहरे शतकों की मदद से उन्हें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी काफी फायदा मिला है। एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में बोलते हुए पंत ने कहा कि युवाओं ने भारत के लिए खेलने के लिए आगे आकर शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर यशस्वी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वह बहुत आगे जाएंगे।
3 of 4
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
पंत ने कहा- जिस तरह से सभी युवा आगे बढ़ रहे हैं, मुझे लगता है कि वास्तव में यह देखना शानदार है। आप जानते हैं, समय के साथ, कुछ नए लोग टीम में आते हैं। हर बार आप उन्हें प्रदर्शन करते हुए नहीं देखेंगे, लेकिन जब वे प्रदर्शन करते हैं और अपना सिर को ठंडा रखकर सिर नीचे रखकर... जैसे ज्यादा न सोचते हुए मैच जिताते हैं तो मजा आ जाता है। यशस्वी वह खिलाड़ी है जो अपना सिर नीचे रखना पसंद करता है और बस वही करता रहता है जो वह कर रहा है। वह किसी के स्लेज बातों में नहीं आता और बस अपने काम को ठीक ढंग से करता है। मुझे लगता है कि अगर वह ऐसा करना जारी रखता है, तो एक लंबा रास्ता तय करने में कामयाब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
यशस्वी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई घरेलू सीरीज के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। पांच मैचों की नौ पारियों में उन्होंने 89.00 की औसत से 712 रन बनाए, जिसमें दो दोहरे शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* रन का रहा। इस युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज ने फरवरी में कई रिकॉर्ड बनाए और अपनी राजकोट पारी के दौरान एक टेस्ट पारी (12) में सर्वाधिक छक्कों के वसीम अकरम के लंबे समय से चले आ रहे टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी की। 22 साल और 49 दिन की उम्र में लगातार दोहरे शतक ने उन्हें सर डोनाल्ड ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में दो दोहरे शतक दर्ज करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे युवा बल्लेबाज बना दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।