फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miracle Man: ऋषभ पंत ने कैसे खुद को दोबारा खेलने के लिए फिट बनाया, डॉक्टरों ने बताई कहानी, भावुक हो जाएंगे

Thu, 14 Mar 2024 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Mar 2024 04:44 PM IST
सार

एक जानलेवा दुर्घटना में चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अपनी वापसी तक अटूट आत्मविश्वास रखा। यहां तक कि अगर उन्हें वापसी के लिए चमत्कार की जरूरत थी, लेकिन वह अपने विश्वास में दृढ़ रहे कि वह इसे हासिल कर के रहेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024: How 'Miracle Man' Rishabh Pant pulled off a remarkable recovery, BCCI released first part of Video
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 की सबसे बड़ी कमबैक स्टोरी ऋषभ पंत की है। 2022 के दिसंबर में एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल हुए इस खिलाड़ी ने पिछले लगभग डेढ़ साल में काफी कुछ सहा है। हालांकि, उनकी वापसी की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है। बैसाखी के सहारे चलने से लेकर अब पूरी तरह फिट घोषित होने तक पंत ने काफी मेहनत की है। अब बीसीसीआई ने उनकी कहानी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में डॉक्टरों ने पंत के कमबैक की कहानी बताई है और बताया है कि उनका जब एक्सीडेंट हुआ था तो वह किस हालत में थे। डॉक्टरों ने पंत को नया नाम भी दिया है। उनका नाम 'मिरैकल मैन' रखा है यानी चमत्कार करने वाला इंसान।
IPL 2024: How 'Miracle Man' Rishabh Pant pulled off a remarkable recovery, BCCI released first part of Video
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे
एक जानलेवा दुर्घटना में चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अपनी वापसी तक अटूट आत्मविश्वास रखा। यहां तक कि अगर उन्हें वापसी के लिए चमत्कार की जरूरत थी, लेकिन वह अपने विश्वास में दृढ़ रहे कि वह इसे हासिल कर के रहेंगे। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर-सर्जन दिनशॉ पारदीवाला भी इतने आशावादी नहीं थे कि पंत ठीक हो पाएंगे। हालांकि, पंत ने खुद को 'चमत्कारिक इंसान' नाम देकर किसी भी संदेह को खारिज कर दिया। पारदीवाला ने तो यहां तक कहा, 'जब आप प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करोगे तो यह चमत्कार होगा।
IPL 2024: How 'Miracle Man' Rishabh Pant pulled off a remarkable recovery, BCCI released first part of Video
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पैर में लगी थी गंभीर चोट, सर्जरी करवानी पड़ी
उनके घुटने की हड्डी डिस्लोकेट हो गई थी, यानी अपने जगह से खिसक गई थी। इस तरह की स्थिति में काफी मुश्किल होती है, लेकिन तभी पंत ने कहा, 'मैं एक चमत्कारी आदमी हूं। मुझे दो बार गंभीर चोट लगी है, लेकिन मैं ठीक हो चुका हूं। मैं निश्चित रूप से तीसरी बार में भी ठीक हो जाऊंगा'। 'मिरेकल मैन' सीरीज के पहले भाग का प्रीमियर गुरुवार को बीसीसीआई ने अपने चैनल पर किया। पंत ने कहा कि वह खुद को सामान्य के बहुत करीब महसूस कर रहे हैं। आगामी आईपीएल में पंत की वापसी के साथ-साथ उन्हें लगी चोटों के बारे में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के फिजियोथेरेपिस्ट धनंजय कौशिक ने भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: How 'Miracle Man' Rishabh Pant pulled off a remarkable recovery, BCCI released first part of Video
सौरव गांगुली-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI/DC
'कोई भी लिगामेंट सही स्थिति में नहीं था'
उन्होंने कहा- अगर आप दाहिने घुटने के बारे में बात कर रहे हैं, तो उस दुर्घटना के दौरान कोई भी हड्डी ठीक स्थिति में नहीं थी। यदि आप एसीएल (एन्टेरियर क्रूसिएट लिगामेंट), पीसीएल (पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट), लैट्रल कोलैट्रल लिगामेंट लिगामेंट, मेडियल कोलैट्रल लिगामेंट के बारे में बात कर रहे हैं, तो कुछ भी सही स्थिति में नहीं था। इसके अलावा क्वाड्रिसेप्स का एक हिस्सा, आप कोई भी नाम लें और यह उनके पास नहीं था। मुझे लगता है कि अगर कोई इस स्थिति के बाद वापसी कर सकता है, तो वह सिर्फ ऋषभ पंत हैं। जिस तरह का रवैया उनका है वह कुछ भी कर सकते हैं। जिस तरह से वह चीजों को अपनी प्रगति के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह वाकई तारीफ के काबिल है। 
विज्ञापन
IPL 2024: How 'Miracle Man' Rishabh Pant pulled off a remarkable recovery, BCCI released first part of Video
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में खेलते दिखेंगे ऋषभ पंत
इस सप्ताह की शुरुआत में बीसीसीआई ने पंत को आईपीएल में भाग लेने की मंजूरी दे दी थी। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स उनकी कप्तानी में खेलने के लिए तैयार है। दिल्ली की टीम अपना अभियान 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरू करेगी। पंत दिसंबर 2022 में अपने घर जाते समय एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें कई चोटें आईं। उनके दाहिने घुटने पर लिगामेंट की सर्जरी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed