फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम मोदी आज राजस्थान-हरियाणा को देंगे करोड़ों की सौगात; किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान

Fri, 16 Feb 2024 07:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Feb 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान और हरियाणा में 26,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार यानी कल संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और संगठनों से 'ग्रामीण भारत बंद' का आह्वान किया है। इसके अलावा, चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चल रही तीसरे दौर की बैठक गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे तक चली। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान-हरियाणा को देंगे करोड़ों की सौगात देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान और हरियाणा में 26,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2024 Updates On Amar Ujala
chakka jam, भारत बंद, किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद: बाजार, स्कूल और दुकान... बंदी का किस-किस पर पड़ेगा असर
एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार यानी कल संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और संगठनों से 'ग्रामीण भारत बंद' का आह्वान किया है। जिसके तहत किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। 16 फरवरी को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक किसान लॉकडाउन है, इसके बाद 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के प्रतिनिधियों की बैठक सिसौली में बुलाई गई है। यहीं पर भविष्य के आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2024 Updates On Amar Ujala
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, रविवार को अगली बैठक
चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चल रही तीसरे दौर की बैठक गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे तक चली। तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। इसमें भी कोई समाधान नहीं निकल पाया। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2024 Updates On Amar Ujala
सागवाड़ा में जनसभा करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : social media

प्रियंका गांधी आज चंदौली में करेंगी न्याय यात्रा का स्वागत
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं ने चंदौली, वाराणसी और भदोही में तैयारियों को अंतिम रूप दिया और देर रात तक जनसंपर्क अभियान भी चलता रहा। शुक्रवार को प्रियंका गांधी भी बनारस पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे न्याय यात्रा के स्वागत के लिए चंदौली रवाना हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed