Alien News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन है? इस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। सालों से वैज्ञानिक एलियन की तलाश कर रहे हैं। हो सकता है धरती के लोगों की तरह दूसरे ग्रह के लोग भी इंसानों की खोज में लगे हों। क्या पता वह कभी धरती पर पहुंच जाएं और जांच करने लगें, लेकिन यह जांच आसान नहीं होगी। कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर धरती पर एलियंस आते हैं, तो उन्हें दो बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Alien News: धरती पर एलियंस आते हैं, तो इन मुश्किलों का करना होगा सामना, वैज्ञानिकों का हैरान करने वाला दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलियंस को क्या होगी समस्या?
वैज्ञानिकों का कहना है कि पहला विज्ञान और दूसरा इंजीनियरिंग। उन्होंने कहा कि धरती पर वह जांच करने के लिए आते हैं, तो उन्हें इतनी दूर आने के लिए लाइट की स्पीड से यात्रा करना होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक हुई शोध में पता चला है कि प्रकाश की गति से तेज फिलहाल कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सामान की जरूरत है, जो इतनी तेज गति में भी टूट न पाए। लाइट की स्पीड से चलने वाली चीज पर बहुत अधिक ऊर्जा लगेगी। वैज्ञानिक के मुताबिक, ऐसा कोई मटीरियल नहीं है, जो इतनी ऊर्जा को झेल पाए।
Time Travel: साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया, फरवरी और अप्रैल को बताया तबाही का महीना
वैज्ञानिक ने दूसरी समस्या भी बताई है। उन्होंने कहा कि बिना समझे किसी भी ग्रह या जगह पर जांच करने के लिए टीम को भेजना अंधेरे में तीर चलाने जैसा होगा।
ट्रेंडिंग: दो साल बाद एलियन दुनिया खोज लेगा चीन, हिमालय पर शुरू करने जा रहा ये काम
उन्होंने कहा कि बिना किसी तय जगह के अंतरिक्ष में जांच करने के लिए दल भेजना भूसे के ढेर में सुई की तलाश करने जैसा है। ऐसे में इंसान और एलियंस दोनों के ही पास कुछ भी खोजने के काफी कम मौके रह जाएंगे, जिसकी वजह से उनकी तलाश आसान नहीं होगी।