चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। इसके अलावा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार देर रात नागपुर हवाई अड्डे पहुंचे हैं। नड्डा नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान; मुंबई में कांग्रेस की रैली आज, इंडी गठबंधन के नेता होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। पढ़ें पूरी खबर
मुंबई में राहुल गांधी की पदयात्रा आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
नागपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार देर रात नागपुर हवाई अड्डे पहुंचे हैं। नड्डा नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) कार्यक्रम में शामिल होंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दो दिन पहले (एबीपीएस) का उद्घाटन किया। इस दौरान, आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि अल्पसंख्यक सक्रिय हैं। संघ को लेकर उनके मन में जो डर पैदा किया गया था, वह अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
रूस में जान गंवाने वाले असफान का शव पहुंचा हैदराबाद
रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले असफान का शव रूस से हैदरबाद पहुंच गया है। एआईएमआईएम नेताओं की मानें तो मोहम्मद असफान का शव हैदराबाद के बाजराघाट स्थित उनके आवास पर पहुंच गया है। मॉस्को में भारतीय दूतावास ने 6 मार्च को असफान की मौत की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि वह हैदराबाद में उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में है। पढ़ें पूरी खबर