प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वहीं, दिल्ली में 12 साल बाद सबसे लंबी शीत लहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज रात से हल्की बारिश होगी। साथ ही न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने चौंकाने वाली घोषणा करते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। गुरुवार को पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में अर्डर्न ने कहा कि काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम आज मुंबई-कर्नाटक को देंगे करोड़ों की सौगात, न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mumbai: पीएम आज मुंबई व कर्नाटक को देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे, शहरी यात्रा को आसान बनाने और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वहीं, कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में करीब 12,600 करोड़ रुपये की लागत वाली मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Weather Update: दिल्ली में 12 साल बाद चली सबसे लंबी शीत लहर, आज रात से बारिश के आसार
दिल्ली में 12 साल बाद सबसे लंबी शीत लहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शीत लहर का आठवां दिन था। इससे पहले पांच से नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम और 16 से 18 जनवरी तक तापमान तीन डिग्री से कम दर्ज हुआ था। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज रात से हल्की बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Jacinda Ardern: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देकर चौंकाया
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने का एलान कर चौंका दिया। गुरुवार को पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में जेसिंडा ने कहा कि काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है। मैं जा रही हूं, क्योंकि इस तरह की खास भूमिका के साथ जिम्मेदारी जुड़ी होती है। पढ़ें पूरी खबर...
Bharat Jodo Yatra: आज जम्मू कश्मीर पहुंचेगी राहुल की यात्रा, हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर में शाम पौने छह बजे यात्रा का तीन हजार मशाल के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। नेकां के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत प्रदेश के अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। लखनपुर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...