{"_id":"65f8fb646b36dff07009d250","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-19-march-2024-updates-on-amar-ujala-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यूपी की 25 लोकसभा सीटों पर हुआ मंथन; कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यूपी की 25 लोकसभा सीटों पर हुआ मंथन; कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
Tue, 19 Mar 2024 08:11 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:11 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। वहीं, तालिबान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। तालिबान की सेनाओं ने डूरंड रेखा के पास स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया। अफगान मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से हमले की पुष्टि की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर दौरा आज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए शाह-नड्डा
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र और गुजरात की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
लोकसभा चुनाव होने में सिर्फ एक महीना बचा है। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर रखी हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इस बीच, आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर अंतिम रूप दिया जाएगा। पढें पूरी खबर

तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों को किया ध्वस्त।
- फोटो : Twitter
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का तालिबान ने दिया मुंहतोड़ जवाब
तालिबान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। तालिबान की सेनाओं ने डूरंड रेखा के पास स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया। अफगान मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से हमले की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की आक्रमकता का जवाब देते हुए तालिबान के सीमा बल ने भारी हथियारों के साथ पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया है। अफगानिस्तान का रक्षा बल किसी भी आक्रमक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर

राज ठाकरे।
- फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे पहुंचे नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बता दें, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद हैं। राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होने के एवज में में दो सीटों- दक्षिण मुंबई और शिरडी की मांग कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर