Top News: जम्मू को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी; उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट; कालाजार मुक्त हुआ देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज जम्मू से देश को देंगे 30,500 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। वह जम्मू-कश्मीर के 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही विकसित भारत विकसित जम्मू कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे रैली क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली में इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन आज से
भारत और अमेरिका मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय रक्षा समेत रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर मंथन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया, दिल्ली में हो रहा सम्मेलन दोनों देशों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों में मील का पत्थर है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब समेत उत्तर भारत में आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रेड अलर्ट के बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर दिन भर भारी हिमपात हुआ। मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई। पंजाब और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश हुई और गरज के साथ ओले पड़े। पढ़ें पूरी खबर
कालाजार मुक्त हुआ भारत
एक लंबी लड़ाई के बाद भारत कालाजार मुक्त हो गया है। साल 2023 में 140 करोड़ की आबादी पर केवल 583 मामले सामने आए जो वैश्विक मानकों के अनुसार, रोग उन्मूलन की स्थिति है। इस आधार पर केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया है कि भारत में अब कालाजार का संक्रमण काबू में है। पिछले वर्ष बांग्लादेश कालाजार मुक्त हुआ था। बांग्लादेश के बाद भारत ऐसा करने वाला दूसरा देश बन गया है। पढ़ें पूरी खबर