{"_id":"65d2b4b30f04c1054e0e3f34","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-19-february-2024-updates-on-amar-ujala-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज से 10वीं-12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की शुरुआत; SC में संदेशखाली और चंडीगढ़ मेयर मामले पर सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज से 10वीं-12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की शुरुआत; SC में संदेशखाली और चंडीगढ़ मेयर मामले पर सुनवाई
Mon, 19 Feb 2024 07:23 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। सोमवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें 10वीं कक्षा का संस्कृत कम्युनिकेटिव व संस्कृत विषय की परीक्षा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में संदेशखाली गांव में महिलाओं के कथित उत्पीड़न को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। वहीं चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। 30 जनवरी को उन्हें मेयर चुना गया था। उनके चयन पर काफी विवाद हुआ था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
CBSE 10th-12th Board Exam
- फोटो : अमर उजाला
10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा आज से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। सोमवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें 10वीं कक्षा का संस्कृत कम्युनिकेटिव व संस्कृत विषय की परीक्षा है। वहीं, 12वीं कक्षा की हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर की परीक्षा है। ऐसे में छात्रों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट में आज संदेशखाली मामले पर सुनवाई
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में संदेशखाली गांव में महिलाओं के कथित उत्पीड़न को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में मामले की जांच और उसके बाद सुनवाई पश्चिम बंगाल से बाहर कराने की मांग की गई है। वकील आलोक अलख श्रीवास्तव की तरफ से दायर याचिका में संदेशखाली के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर

आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा
चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। 30 जनवरी को उन्हें मेयर चुना गया था। उनके चयन पर काफी विवाद हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले, रविवार रात मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी
- फोटो : sansad tv youtube
आज यूपी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए प्रदेश भर में 10 लाख करोड़ से ज्यादा की 14 हजार से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर