दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। इसके अलावा, शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा विपक्ष एक बार फिर एकजुट हो गया है। वहीं, धार भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। कई वर्षों से भोजशाला को लेकर विवाद है। उस पर हिन्दू और मुस्लिम अपना हक जताते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी आज; भोजशाला का एएसआई सर्वेक्षण; आईपीएल का होगा आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेशी करेगी ईडी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर
चेन्नई और आरसीबी के बीच होगी टक्कर
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें बड़े बदलावों के साथ उतरेंगी। सीएसके की कप्तानी अब ऋतुराज गायकवाड़ संभालते नजर आएंगे जबकि आरसीबी नए नाम के साथ फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी ने सीएम के परिवार से की बात
शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा विपक्ष एक बार फिर एकजुट हो गया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार से फोन पर बात की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल आज केजरीवाल से मुलाकात भी कर सकते हैं और कानूनी मदद की पेशकश कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
भोजशाला का सर्वे आज से
धार भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। कई वर्षों से भोजशाला को लेकर विवाद है। उस पर हिन्दू और मुस्लिम अपना हक जताते हैं। हिन्दू पक्ष का कहना है कि यहां सरस्वती मंदिर है, जबकि मुस्लिम पक्ष भोजशाला को इबादतगाह बताता है। पढ़ें पूरी खबर