फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 16 साल में दूसरी बार आईपीएल से ऐन पहले CSK ने बदला कप्तान, जडेजा के साथ अनुभव रहा था बेहद खराब

Thu, 21 Mar 2024 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Mar 2024 05:25 PM IST
सार

रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन बेहद खराब रहा था

विज्ञापन
IPL 2024: CSK changed captain second time in 16 years just before IPL, Jadeja experience was very bad
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक पहले कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सभी को चौंका दिया है। 22 मार्च को आईपीएल का आगाज होना है और पहले मैच में सीएसके और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। हालांकि, इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को सीएसके मैनेजमेंट ने नए कप्तान की घोषणा करते हुए 27 साल के ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी है।


आईपीएल 2008 से खेला जा रहा है और पिछले 16 साल में ऋतुराज चेन्नई के सिर्फ चौथे कप्तान हैं। इससे पहले धोनी के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं। रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था।

हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन बेहद खराब रहा था और आधे सीजन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ले ली थी और 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया था। अब फिर से टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले धोनी और सीएसके टीम मैनेजमेंट ने सभी को चौंकाया है। 
IPL 2024: CSK changed captain second time in 16 years just before IPL, Jadeja experience was very bad
ऋतुराज, धोनी और जडेजा - फोटो : IPL
जडेजा के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा
2022 आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले धोनी ने कप्तानी से खुद को डिमोट करके जडेजा को चेन्नई के कप्तान के तौर पर प्रमोट किया था। हालांकि, यह फैसला चेन्नई के लिए बुरा साबित हुआ और टीम जडेजा की कप्तानी में शुरुआती आठ मैचों में से सिर्फ दो में जीत पाई थी और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद धोनी ने बीच टूर्नामेंट फिर से कमान संभाली। हालांकि, टीम 2022 में अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। 2023 में धोनी ही कप्तान रहे और टीम चैंपियन बनी। 
IPL 2024: CSK changed captain second time in 16 years just before IPL, Jadeja experience was very bad
महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज से काफी उम्मीदें
ऋतुराज धोनी के उत्तराधिकारी होंगे, इसको लेकर चर्चाएं 2023 आईपीएल से ही चल रही हैं। अब इस सीजन जाकर इस पर मुहर लग गया है। ऋतुराज को कप्तानी का अनुभव है। वह पिछले साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं और तब भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती सीनियर खिलाड़ियों को मैनेज करना होगा। जडेजा, मिचेल जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में हैं। हालांकि, धोनी के रहने से ऋतुराज को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी से हटने के बाद धोनी विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे या फिर इम्पैक्ट सब के तौर पर सिर्फ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: CSK changed captain second time in 16 years just before IPL, Jadeja experience was very bad
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
अचानक फैसला लेकर सबको चौंकाते हैं धोनी
यह पहली बार नहीं है कि धोनी ने अचानक लिए फैसले से सबको चौंकाया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी टेस्ट और वनडे की कप्तानी धोनी ने अचानक ही छोड़ी थी। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं कि चाहे अंतरराष्ट्रीय करियर हो या आईपीएल करियर, धोनी की कैप्टेंसी रिकॉर्ड की कोई बराबरी नहीं है।  

भारतीय टीम 2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी। तब एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में धोनी चोट की वजह से नहीं खेले। दूसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी की और कप्तानी की। दूसरे टेस्ट के बाद धोनी ने अचानक टेस्ट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। उस फैसले ने भारतीय क्रिकेट के सभी फैन्स को चौंका कर रख दिया था।

ऐसा ही कुछ 2017 में हुआ। 2017 में धोनी ने अचानक से वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ना का एलान किया था। हालांकि, वह 2019 वर्ल्ड कप तक सीमित ओवर क्रिकेट खेलते रहे। इसके बाद एक साल तक धोनी ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे या नहीं।

15 अगस्त 2020 को शाम सात बजे के आसपास धोनी ने अचानक से वनडे और टी-20 से भी संन्यास का एलान कर दिया। फैन्स के लिए वह काफी दुखद पल था। अब आईपीएल में भी धोनी ने कुछ वैसा ही किया है। माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। इसके बाद वह संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
IPL 2024: CSK changed captain second time in 16 years just before IPL, Jadeja experience was very bad
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
कैप्टन धोनी का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाम आईपीएल रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय करियर में धोनी ने 300 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की और उसमें उनकी जीत का प्रतिशत 50 फीसद से ऊपर रहा। वनडे, टी-20 और टेस्ट मिलाकर धोनी ने 332 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली। इसमें से 178 मैचों में जीत मिली, जबकि 120 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब अपने नाम किया।

वहीं, आईपीएल की बात करें तो धोनी ने 2008 यानि पहले सीजन में ही चेन्नई की कप्तानी संभाली थी। पिछले 16 सीजन में धोनी ने 212 मैचों में सीएसके की कप्तानी की। इसमें से चेन्नई ने 128 मैच जीते और 82 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच बेनतीजा रहे। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) आईपीएल ट्रॉफी जीती और दो चैंपियंस लीग (2010, 2014) का खिताब अपने नाम किया। एक सीजन (2016) वह राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। 

कुल मिलाकर, धोनी ने सभी प्रतियोगिताओं (आईपीएल और चैंपियंस लीग) को मिलाकर 235 मैचों में सीएसके की कप्तानी की। सीएसके की निरंतरता ऐसी थी धोनी के नेतृत्व में टीम केवल दो सीजन 2020 और 2022 में शीर्ष चार से बाहर रही, जबकि 2010 से 2013 तक लगातार चार वर्षों समेत कुल 10 बार फाइनल में पहुंची। उन्होंने 2016 और 2017 में सीएसके के आईपीएल से दो साल के प्रतिबंध के दौरान 14 मैचों के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी भी की। कुल मिलाकर उन्होंने 226 आईपीएल मैचों में सीएसके टीम का नेतृत्व किया, जो कप्तानी लीडरबोर्ड में उन्हें रोहित शर्मा (158) से काफी आगे रखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed