राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन के सत्याग्रह की घोषणा की है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट संचार कंपनी वनवेब रविवार को 36 सैटेलाइटों को लॉन्च करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 100वें मन की बात कार्यक्रम में बंगाल के मछुआरों से बात करेंगे। वह उनका हाल जानेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: कांग्रेस आज राजघाट पर करेगी सत्याग्रह, 36 सैटेलाइटों को लॉन्च करेगा इसरो, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का आज राजघाट पर सत्याग्रह, खरगे-प्रियंका ने संभाली जिम्मेदारी
राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने जहां शनिवार को देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं रविवार को दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन के सत्याग्रह की घोषणा की है। केरल के वायनाड में शनिवार को पार्टी ने काला दिवस के रूप में मनाया। कई शहरों में रास्ते रोके गए और विरोध-प्रदर्शन किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज 36 सैटेलाइटों को लॉन्च करेगा इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट संचार कंपनी वनवेब रविवार को 36 सैटेलाइटों को लॉन्च करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज बंगाल के मछुआरों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 100वें मन की बात कार्यक्रम में बंगाल के मछुआरों से बात करेंगे। वह उनका हाल जानेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसको लेकर प. बंगाल के तटीय शहर दीघा के मछुआरों में खुशी की लहर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Amritpal Case : अकाल तख्त के जत्थेदार ने अमृतपाल को दी आत्मसमर्पण की सलाह
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की सलाह दी है। जत्थेदार ने अमृतपाल को नसीहत देते हुए कहा कि उसे पुलिस के सामने पेश होना चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...