{"_id":"65bda920816cc6e12e0ea451","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-3-february-2024-updates-on-amar-ujala-2024-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पीएम मोदी आज ओडिशा को देंगे 68000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात; अमेरिका ने सीरिया-इराक में की बमबारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पीएम मोदी आज ओडिशा को देंगे 68000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात; अमेरिका ने सीरिया-इराक में की बमबारी
Sat, 03 Feb 2024 08:16 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा का दौरा करेंगे। वह पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, अमेरिकी सेना जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को सीरिया और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर बमबारी की। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस शनिवार को लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी। वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का ओडिशा दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा का दौरा करेंगे। वह पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य सरकार ने कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन कैमरों पर रोक लगा दी है। राज्य के मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। पढ़ें पूरी खबर

US Air strikes in Syria Iraq
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्डन हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया और इराक में 85 ठिकानों पर की बमबारी
अमेरिकी सेना जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को सीरिया और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर बमबारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में छह मिलिशिया लड़ाके मारे गए हैं। इनमें तीन गैर-सीरियाई थे। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से अधिक ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए। पढ़ें पूरी खबर

लोकसभा चुनाव की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस आज करेगी चुनाव अभियान का आगाज
प्रदेश कांग्रेस शनिवार को लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी। वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। वह युवा न्याय, महिला न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय आदि मामलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधेंगे। पढ़ें पूरी खबर

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि।
- फोटो : अमर उजाला।
औरंगजेब ने मथुरा में मंदिर तोड़कर बनवाई थी मस्जिद
मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में केशव देव का मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में आगरा स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय की तरफ से मुहैया कराए अभिलेख में यह जानकारी दी गई है। अभिलेख के अनुसार, अंग्रेजों के शासन के दौरान 1920 में इलाहाबाद से प्रकाशित गजट में यूपी के विभिन्न जिलों के 39 स्मारकों की सूची है, जिसमें 37 नंबर पर कटरा केशवदेव भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख है। पढ़ें पूरी खबर