फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: मृत व्यक्ति की अलमारी में मिला 285 साल पुराना नींबू, लाखों रुपये में हुआ नीलाम

Fri, 02 Feb 2024 12:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 02 Feb 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
285 year old lemon found in dead mans cabinet sold for Rs 148 lakh in British auction
285 year old lemon - फोटो : instagram/Brettellsauctions
285 Year Old Lemon Auctioned For 1 Lacs Rupees: अकसर आपने ऐसी चीजों की नीलामी होते देखा होगा, जो भले ही दिखने में आम या बेकार लगती है, लेकिन उनकी खासियत की वजह से उनकी बोली लाखों-करोड़ों रुपये में लगाई जाती है। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें बेकार सी दिखने वाली चीजों की कीमत ने लोगों को हैरत में डाल दिया। हाल ही में इंग्लैंड में हुई एक ऐसी ही नीलामी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां 285 साल पुराना सूखा नींबू 1 लाख रुपये से भी अधिक कीमत में नीलाम हुआ। लगभग दो इंच का यह काला नींबू घर की सफाई के दौरान एक अलमारी में पाया गया था, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर इस नींबू में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से इसकी कीमत लाखों में लगाई गई है।
285 year old lemon found in dead mans cabinet sold for Rs 148 lakh in British auction
285 year old lemon - फोटो : instagram/Brettellsauctions

कहां हुई नीलामी?
यह बहुचर्चित नीलामी इंग्लैंड के श्रॉपशायर में ब्रेटेल्स नीलामी घर द्वारा की गई है। नीलामीकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह अनोखा नींबू एक व्यक्ति को अपने चाचा की 19वीं सदी की एक छोटी सी अलमारी में मिला। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि व्यक्ति अलमारी की नीलामी के लिए आया था। उसे लगा कि यह कीमती हो सकता है। जब नीलामीकर्ता इस अलमारी की तस्वीरें खींच रहा था, तो उसे अलमारी की एक दराज में 285 साल पुराना एक सूखा नींबू मिला, जो काला पड़ चुका था। उसने अलमारी के साथ नींबू को भी नीलामी के लिए रख दिया।

285 year old lemon found in dead mans cabinet sold for Rs 148 lakh in British auction
285 year old lemon - फोटो : instagram/Brettellsauctions

अलमारी से भी अधिक कीमत पर बिका नींबू
इस नींबू पर एक खास मेसेज भी लिखा है। इस नींबू के छिलके पर, 'मिस्टर पी लू फ्रैंचिनी द्वारा 4 नवंबर, 1739 को मिस ई बैक्सटर को दिया गया' लिखा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे एक रोमांटिक उपहार के रूप में भारत से इंग्लैंड ले जाया गए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
285 year old lemon found in dead mans cabinet sold for Rs 148 lakh in British auction
285 year old lemon - फोटो : instagram/Brettellsauctions
नीलामीकर्ता डेविड ब्रेटेल ने बताया कि, उन्होंने अनुमान लगाया था कि यह नींबू 4,200-6,300 रुपये में बिक सकता है, लेकिन इसकी नीलामी 1,400 पाउंड (1.47 लाख रुपये) में हुई, जबकि वह अलमारी महज 32 पाउंड (करीब 3,360 रुपये) में ही बिकी है।
विज्ञापन
285 year old lemon found in dead mans cabinet sold for Rs 148 lakh in British auction
cake (symbolic image) - फोटो : istock

इससे पहले भी कई चीजों की नीलामी हो चुकी है, जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। पिछले साल जून में एक व्यक्ति ने लंदन में हुई राजकुमार विलियम और कैथरीन मिडलटन की शादी के केक के एक टुकड़े को 1,700 पाउंड यानी करीब 1.78 लाख रुपये में खरीदा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed