फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, आज से महंगा हुआ अमूल दूध; NHAI ने एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी बढ़ाया टोल

Mon, 03 Jun 2024 08:11 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Jun 2024 08:11 AM IST
सार

Top News: राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, आज से महंगा हुआ अमूल दूध; NHAI ने एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी बढ़ाया टोल

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बड़े सड़क हादसे में तेरह लोगों के मारे जाने की खबर है। उधर, लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नए दाम आज से लागू होंगे। इसके अलावा, एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी टोल बढ़ाया है। उधर, चुनाव आयोग आम चुनाव के नतीजों से पहले आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। वहीं, टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने पहली जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 June 2024 Updates On Amar Ujala
हादसे के घायलों को बचाने में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

राजगढ़ में बड़ा हादसा; बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,13 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम आठ से नौ बजे की बीच हुआ। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए  बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 June 2024 Updates On Amar Ujala
अमूल दूध - फोटो : एएनआई

चुनाव के नतीजों से पहले महंगा हुआ अमूल दूध, आज से लागू होगा नया रेट
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल का दूध महंगा हो गया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर के सभी बाजारों में अमूल दूध पाउच की कीमत दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 June 2024 Updates On Amar Ujala
चुनाव आयोग - फोटो : एजेंसी (फाइल)

नतीजों से पहले आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग
लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद चार जून यानी कल मतगणना होगी। चुनाव आयोग उससे पहले आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की मतणगना से ठीक एक दिन पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 June 2024 Updates On Amar Ujala
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी - फोटो : ICC/T20 world cup

विश्व कप में वेस्टइंडीज की पहली जीत, पीएनजी को पांच विकेट से हराया
टी20 विश्व कप 2024 के तहत ग्रुप सी का पहला और दिन का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पीएनजी के बीच खेला गया। इस मैच में  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएनजी ने सेसे बाऊ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed