लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सहारनपुर की धरती से चुनावी शंखनाद करेंगे। राधा स्वामी सत्संग मैदान में होने वाली रैली को लेकर भाजपाइयों ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा रखा है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी में ड्रोन से हमले और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हिंसा भड़काने के इनपुट मिले हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग ने देशभर के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 266 ऐसी सीटों की पहचान की है, जहां पिछले आम चुनाव में वोटिंग प्रतिशत राष्ट्रीय औसत (67.40) से कम रहा था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
{"_id":"6610b67f9f8bf5ff5407105d","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-6-april-2024-updates-on-amar-ujala-2024-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: माइक्रोसॉफ्ट का दावा- भारत के चुनावों पर चीन की तिरछी नजर; PM मोदी सहारनपुर में चुनावी जनसभा करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: माइक्रोसॉफ्ट का दावा- भारत के चुनावों पर चीन की तिरछी नजर; PM मोदी सहारनपुर में चुनावी जनसभा करेंगे
Sat, 06 Apr 2024 08:12 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:12 AM IST
सार
Top News: माइक्रोसॉफ्ट का दावा- भारत के चुनावों पर चीन की तिरछी नजर; PM मोदी सहारनपुर में चुनावी जनसभा करेंगे
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 April 2024 Updates On Amar Ujala
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूरू में सभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में आज चुनावी शंखनाद करेंगे PM मोदी
लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सहारनपुर की धरती से चुनावी शंखनाद करेंगे। राधा स्वामी सत्संग मैदान में होने वाली रैली को लेकर भाजपाइयों ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा रखा है। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंच साझा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली पुलिस
- फोटो : एएनआई
चुनाव के दौरान दिल्ली में ड्रोन अटैक और वीआईपी पर हमले के इनपुट
दिल्ली पुलिस को लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी में ड्रोन से हमले और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हिंसा भड़काने के इनपुट मिले हैं। साथ ही, रोड शो के दौरान वीआईपी पर भी हमला किया जा सकता है। ऐसे में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

चुनाव आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
असरदार युवाओं की मदद से आयोग बढ़ाएगा मतदान
निर्वाचन आयोग ने देशभर के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 266 ऐसी सीटों की पहचान की है, जहां पिछले आम चुनाव में वोटिंग प्रतिशत राष्ट्रीय औसत (67.40) से कम रहा था। इनमें 215 ग्रामीण और 51 शहरी संसदीय क्षेत्र शामिल हैं। आयोग ने इन संसदीय सीटों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शुक्रवार को कुछ प्रमुख शहरों के नगर निगम आयुक्तों और चुनींदा क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारियों का एक सम्मेलन किया। पढ़ें पूरी खबर

फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
द. अमेरिका के कराकस में सबसे अधिक अपराध
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला का कराकस दुनिया का सबसे अधिक अपराध ग्रस्त शहर है। भारतीय शहरों की रैंकिंग में नई दिल्ली में आपराधिक वारदातें सबसे अधिक पाई गईं। यह दावा है नुम्बेओ की नई अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का। रैंकिंग के अनुसार, दुनिया का दूसरा सबसे अपराध ग्रस्त शहर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया है। रैंकिंग में अफ्रीका के चार और देश हैं, जिस वजह से दक्षिण अफ्रीका एकमात्र ऐसा देश बन गया, जिसके पांच शहर शीर्ष 20 में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर