फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: एमपी में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने कमलनाथ से मांगा इस्तीफा; राहुल की विदेश यात्रा पर उठे सवाल

Wed, 06 Dec 2023 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Dec 2023 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 December 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया सहित चार देशों की यात्रा पर जाएंगे। उनकी विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मंगलवार रात भाजपा नेताओं की बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 December 2023 Updates On Amar Ujala
Kamalnath - फोटो : Social Media

कांग्रेस हाईकमान ने कमलनाथ से मांगा इस्तीफा!
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े सात बजे दिल्ली में खरगे के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कभी भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 December 2023 Updates On Amar Ujala
सीओपी28 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

पीएम मोदी के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मंगलवार रात भाजपा नेताओं की बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 December 2023 Updates On Amar Ujala
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

'इंडिया' गठबंधन में उथल-पुथल के बीच चार देशों की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया सहित चार देशों की यात्रा पर जाएंगे। उनकी विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। यही नहीं, इसी हफ्ते विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें पार्टी को हिंदी पट्टी के तीन अहम राज्यों-मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार झेलनी पड़ी है। इसके अलावा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में जारी अनबन के कारण पार्टी को बुधवार को होने वाली बैठक टालनी पड़ी है। इस अहम मौके पर राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 December 2023 Updates On Amar Ujala
चक्रवाती तूफान मिचौंग। - फोटो : एएनआई

तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात मिचौंग
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया कि चक्रवात मिचौंग मध्य तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है। चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर होकर मध्य तटीय एपी पर गहरे दबाव में बदल गया। सेंट्रल कोस्टल एपी. बापटला से लगभग 100 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और खम्मम से 50 किमी दक्षिणपूर्व में। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक आईएमडी हैंडल की एक पोस्ट के मुताबिक अगले 06 घंटों में और कमजोर हो जाएगा और उसके अगले छह घंटों के दौरान एक WML में बदल जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed