फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: तीन राज्यों में आज PM मोदी का रोड शो, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश-विदेश में सामूहिक उपवास

Sun, 07 Apr 2024 08:22 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश-विदेश में आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। वहीं, दिल्ली की राजनीति में काफी समय तक केंद्र बिंदु रहीं शीला दीक्षित के बिना ढाई दशक बाद पहली बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
आज तीन राज्यों में PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। एक घंटे की रोड शो के दौरान सुरक्षा की कमान 20 आईपीएस अधिकारी तथा तीन हजार जवान संभालेंगे। इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री बंगाल और बिहार में भी रैली करेंगे। पढें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2024 Updates On Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश-विदेश में सामूहिक उपवास

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश-विदेश में आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। आप के आह्वान पर रविवार सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास करेंगे। इसकी शुरुआत जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से होगी। इसमें आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जुटेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2024 Updates On Amar Ujala
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala
ढाई दशक बाद दिल्ली में शीला के बिना चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

दिल्ली की राजनीति में काफी समय तक केंद्र बिंदु रहीं शीला दीक्षित के बिना ढाई दशक बाद पहली बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ेगी। शीला के नहीं रहने व पार्टी के अधिकतर कद्दावर नेताओं के बुजुर्ग होने पर इस बार चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के कंधों पर पार्टी के तीनों उम्मीदवारों की जिम्मेदारी आ गई है। इसके अलावा उन्हें इंडिया गठबंधन में आप की चार सीटों पर सहयोग भी करना होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2024 Updates On Amar Ujala
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीतिक विज्ञापन को अखबार की सुर्खियां बनाने से बचें

चुनाव आयोग ने समाचार पत्रों को याद दिलाया है कि लोगों को गुमराह करने के लिए समाचार सुर्खियों के रूप में राजनीतिक विज्ञापन देने में सतर्क रहें। इसमें यह भी कहा गया है कि किसी विशेष पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले विज्ञापनों पर स्पष्ट प्रतिबंध होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed