{"_id":"65e925cd09732f81d10f67ff","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-7-march-2024-updates-on-amar-ujala-2024-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली; लोकसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली; लोकसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की बैठक
Thu, 07 Mar 2024 07:56 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार की वीरवार को होने वाली रैली के लिए आकाश से जमीन और नदी- नालों तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक आज होगी। इसमें 130 से 150 सीटों पर विचार होगा। ये वो सीटें हैं, जिन पर राज्यों में कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की सीढि़यों के पास स्थित कृष्ण कूप की नियमित पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
PM Modi Visit Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार की वीरवार को होने वाली रैली के लिए आकाश से जमीन और नदी- नालों तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर शहर को ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए अस्थायी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। झेलम नदी में मार्कोस कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में है। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सीईसी की बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक आज होगी। इसमें 130 से 150 सीटों पर विचार होगा। ये वो सीटें हैं, जिन पर राज्यों में कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों के अलावा इनमें ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्य हैं, जहां पार्टी का किसी से कोई गठबंधन नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
कृष्ण कूप की पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की सीढि़यों के पास स्थित कृष्ण कूप की नियमित पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई है। कहा गया है कि होली के बसोड़ा पर इसकी विशेष पूजा होती रही है। यह पूजा जमाने से चली आ रही है, लेकिन इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से अनावश्यक आपत्ति की जा रही है। इसे रोका जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

सांकेतिक
- फोटो : फाइल फोटो
यूपी में 13 हजार अवैध मदरसे बंद करने की सिफारिश
सरकार के निर्देश पर प्रदेश के अवैध मदरसों की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें करीब 13 हजार अवैध मदरसों को बंद कराने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट के आधार पर अब मदरसा बोर्ड कार्रवाई करने की तैयारी में है। जांच में जिन मदरसों को अवैध पाया गया है, उनमें से अधिकतर नेपाल सीमा पर स्थित हैं। इनका निर्माण खाड़ी देशों से मिली रकम से बीते दो दशकों में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर