फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: बैंकों में 2000 के नोट बदलने का आखिरी मौका आज, सिक्किम में बाढ़ से अब तक 51 लोगों की मौत

Sat, 07 Oct 2023 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 06:57 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगर अब भी आपके पास दो हजार रुपये के नोट हैं तो इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे। इसके अलावा, भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता की मांग बढ़ा दी है। इस वजह से कई बार भारत ने कड़े शब्दों में संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की है। वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त  (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 october 2023 Updates On Amar Ujala
दो हजार का नोट - फोटो : self

बैंकों में आज के बाद नहीं बदले जा सकेंगे दो हजार के नोट
अगर अब भी आपके पास दो हजार रुपये के नोट हैं तो इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे। हालांकि, आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में इन्हें बदलने की सुविधा होगी। जो लोग जाने में असमर्थ हैं, डाक के जरिये नोट बदल सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 october 2023 Updates On Amar Ujala
PM Modi And Biden. - फोटो : Social Media

पुतिन ने सुरक्षा परिषद के लिए भारत का किया समर्थन
भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता की मांग बढ़ा दी है। इस वजह से कई बार भारत ने कड़े शब्दों में संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की है। इस बीच, रूस ने भी संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के लिए भारत का समर्थन किया है। इसी के साथ रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। रूस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत साल दर साल अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है। इसलिए सुरक्षा परिषद में भारत का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 october 2023 Updates On Amar Ujala
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

आठ से 10 अक्तूबर के बीच हो सकती है पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त  (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने पर्यवेक्षकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि धनबल के खतरे को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए। साथ ही चुनाव हिंसा मुक्त हों। सूत्रों के मुताबिक, आयोग मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव का एलान 8 से 10 अक्तूबर के बीच कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 october 2023 Updates On Amar Ujala
Sikkim - फोटो : ANI

सिक्किम बाढ़ में अब तक 11 सैन्यकर्मियों सहित 51 की मौत
उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई, जिनमें 11 सैन्यकर्मी हैं। इनमें 26 शव सिक्किम और 25 शव पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों से मिले हैं। 142 लोग अब भी लापता हैं, जबकि घायलों की संख्या 26 है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed