Nasa Will Make Homes For Humans On Moon: चांद पर रहने का सपना काफी पुराना है, जिस पर आए दिन बहस भी होती रहती है। इन दिनों एक बार ये चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले कुछ सालों में इंसान चांद पर पहुंच सकता है। अमेरिका चीन और यहां रूस के रिसर्च सेंटर अगले दशक तक चंद्रमा पर काम करना शुरू कर देंगे। एक रिपोर्ट की मानें तो 2040 तक नासा का ऐसा करने का लक्ष्य है। हालांकि कुछ वैज्ञानिक इसे असंभव भी बता रहे हैं तो लेकिन कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पूरी तरह से संभव है। नासा ने बताया है कि वह इस मुश्किल काम को अंजाम कैसे देंगे। आइए जानते हैं...
{"_id":"651ff0d72fc6fe81f409b6a9","slug":"nasa-sets-the-deadline-to-make-homes-for-humans-on-moon-by-2040-2023-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NASA: चांद पर रहने का सपना जल्द हो सकता है पूरा, नासा बनाने जा रहा है चंद्रमा पर घर!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
NASA: चांद पर रहने का सपना जल्द हो सकता है पूरा, नासा बनाने जा रहा है चंद्रमा पर घर!
Fri, 06 Oct 2023 05:06 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
interesting things and facts about the moon
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
know interesting things and facts about the moon
- फोटो : iStock
नासा के टेक्नोलॉजी मैच्योरेशन की निदेशक निकी वेर्कहेइजर का कहना है कि नासा अभी नाजुक क्षणों में है, कुछ लिहाज से ये केवल सपना लगता है जबकि दूसरे तरीके से देखा जाए तो ये सच भी हो सकता है। इस काम के लिए नासा आधुनिक तकनीक और निजी कंपनियों के अलावा यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी पर निर्भर करता है।
interesting facts about to moon
- फोटो : iStock
निकी वेर्कहेइजर ने आगे बताया कि साझा किए गए लक्ष्य के लिए उन्हें सही समय पर सही लोग भी मिल गए हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि ये लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हर व्यक्ति इस लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए तैयार है ऐसे में हम इस काम को संभव बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
moon
- फोटो : istock
फिलहाल इस मिशन में अहम भूमिका निभाने वाले थ्रीडी प्रिंटर का परीक्षण चल रहा है, जिसके सफल होने पर उसे फरवरी 2024 में चंद्रमा पर भेजा जाएगा। वहीं इससे पहले यानी अगले साल नासा को आर्टिमिस 2 अभियान के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को सैटेलाइट पर भेजना होगा। अभी तक आर्टिमिस अभियान के जरिए केवल रोबोट ही चंद्रमा का चक्कर लगाकर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटने में सफल हुआ है।
विज्ञापन
interesting things and facts about the moon
- फोटो : iStock
इस आर्टिमिस 2 अभियान में कुल चार मानव क्रू सदस्य होंगे। इसके बाद आर्टिमिस 3 को 2025 या 2026 में लॉन्च किया जाएगा, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसमें स्पेसएक्स के स्टारशिप की भी मदद ली जाएगी, लेकिन अहम सवाल ये है कि वहां पर इंसान की लंबी उपस्थिति किस तरह सुनिश्चित की होगी। इसके लिए कई तरह की समस्याओं पर काम करना होगा।